फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Inauguration of the seven-day Rigveda Parayana Mahayagya

सात दिवसीय ऋग्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ

Sat, 25 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the seven-day Rigveda Parayana Mahayagya
सात दिवसीय ऋग्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के सिद्धगुरुपीठ नीलकंठ आश्रम में शुक्रवार को सात दिवसीय ऋग्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसमें वैदिक विद्वान आचार्य विनोद कुमार ने कहा कि परमात्मा की भक्ति औषधि के समान है।

लाक्षागृह गुरुकुल बरनावा के आचार्य विनोद शास्त्री ने कहा कि वेद परमात्मा की वाणी है। ऋग्वेद के मंत्रों के उच्चारण से मनुष्य की आत्मिक और भौतिक उन्नति होती है। यज्ञ संसार का सर्वोत्तम कर्म है। यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुति देने से पर्यावरणीय प्रदूषण दूर होता है साथ ही आत्मिक शुद्धि भी होती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति ओर सद्गुरु की प्रेरणा औषधि के समान है। सिद्धगुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने और परमात्मा की उपासना करने का उपदेश दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा शुगर फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया ने प्रात: धर्म ध्वजा का आरोहण कर आयोजन का शुभारंभ किया। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी आयोजन में आहुति देकर पुण्य अर्जित किया। गुरुकुल लाक्षागृह के आचार्य अमित शास्त्री और अंकुर भारद्वाज ने सस्वर वेदपाठ किया। अश्वनी कुमार सिंह सपत्नीक यज्ञमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed