फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In wrestling, Subhan, Raman, Shubham, and Suhail secured first place.

Baghpat News: कुश्ती में सुभान, रमन, शुभम, सुहेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Fri, 16 Jan 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
In wrestling, Subhan, Raman, Shubham, and Suhail secured first place.
- खेकड़ा के दादा मेहराम अखाड़ा में महिला व पुरुष वर्ग का जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल कराया गया
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खेकड़ा के दादा मेहराम अखाड़ा में बृहस्पतिवार को महिला व पुरुष वर्ग के लिए जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल कराया गया। इसमें चयनित पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अब वह जोन स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
ट्रायल का शुभारंभ भारत केसरी कपिल पहलवान, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अंकित चौधरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। सब जूनियर वर्ग में 45 किलो में सुभान बागपत, 48 किलो में रमन बड़ौत, 51 किलो में शुभम कुमार बड़ौत, 55 किलो में सुहेल छपरौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर महिला वर्ग में 50 किलो में रूबी छपरौली, 57 किलो में प्रीति छपरौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर महिला वर्ग में 50 किलो में ईशा खोखर छपरौली, 65 किलो में माही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर महिला वर्ग में 57 किलो में महफूज, 61 किलो में कीर्ति कुमार छपरौली व 65 किलो में हर्ष धामा बागपत प्रथम स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरीश मिश्रा, शिप्रा, शिवानी त्यागी, गुरु बिंदु खलीफा, बॉबी पहलवान, संदीप वशिष्ठ व संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed