फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   In badminton, the Green, Blue, Yellow, and Red houses emerged victorious.

Baghpat News: बैडमिंटन में ग्रीन, ब्लू, यैलो और रेड हाउस ने जीत दर्ज की

Thu, 22 Jan 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
In badminton, the Green, Blue, Yellow, and Red houses emerged victorious.
-शहर के चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। वहां पहले दिन ग्रीन, ब्लू, यैलो व रेड हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को बृहस्पतिवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जूनियर बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस की लक्षिका ने ब्लू हाउस की सिया को 21-16 व 21-18 से हराकर जीत दर्ज की। ब्लू हाउस की लिपिका ने रेड हाउस की मधिहा को 21-13 व 21-15 और ब्लू हाउस की तनिष्का ने ग्रीन हाउस की रिया को 22-20 व 21-18 से हराया। यैलो हाउस की अग्रिमा ने रेड हाउस की वंशिका को 24-22 व 21-19 से हराया। यैलो हाउस की तुष्टि ने रेड हाउस की विधि को 21-14 व 21-16 से हराया। यैलो हाउस की कनिका ने ब्लू हाउस की सृष्टि को 21-17 व 21-14 से हराया। यैलो हाउस की यशिका ने रेड हाउस की पनवी को 21-15 व 21-13 से हराया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे। इस मौके पर राजीव कुमार, बबलेश कुमार, अक्षय, गौरव कुमार, दीपक कुमार, तुषार कुमार, प्रदीप, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed