फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal weapons manufacturing factory caught in Rahatna, five arrested

Baghpat News: रहतना में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, पांच दबोचे

Sat, 20 Apr 2024 06:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Illegal weapons manufacturing factory caught in Rahatna, five arrested
दाहा। पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले दोघट थाना क्षेत्र के रहतना गांव के जंगल में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके पर बने व अधबने तमंचों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

दोघट थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि रहतना गांव के वन्य क्षेत्र में कई दिन से कुछ लोग देर शाम घूमते देखे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम उन्होंने सर्विलांस टीम के साथ जंगल की घेराबंदी कर ली। पुलिस पांच लोगों को मौके से दबोच लिया, जबकि एक युवक भाग निकला। पुलिस को मौके से दो पोनिया बंदूक, सात तमंचे बने, आठ तमंचे अधबने और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए।। मौके पर आठ कारतूस और एक बाइक भी मिली। पुलिस ने पकड़े गए युवकों में आकाश, विक्की, सुभाष निवासी गांधी थाना बागपत, शिवम, आकाश निवासी चिरचिटा थाना सिंधावली अहीर, नीरज निवासी पुसार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि फरार मोनू लुहार निवासी गांधी चार माह पहले ही जेल से छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed