फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Illegal arms factory caught from the killer's house

हत्यारोपी के घर से पकड़ी गई अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी

Fri, 26 Mar 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory caught from the killer's house
अनुज हत्याकांड के आरोपी राजकुमार ने मंगलवार को कर दिया था कोतवाली में सरेंडर
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बड़ौली गांव निवासी अनुज की हत्या के मामले में कोतवाली में सरेंडर करने वाले आरोपी राजकुमार के घर से पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी। मौके से 14 तमंचे, एक देशी राइफल, बड़ी मात्रा में कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण और कई अधबने तमंचे आदि बरामद हुए है। यह अवैध शस्त्र कहां सप्लाई होते थे, पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी है।
बता दें कि रविवार की रात बड़ौली गांव में अनुज उर्फ मोनू पुत्र महक सिंह की नाले को लेकर चल रहे विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता महक सिंह ने गांव के ही राजकुमार पुत्र जयपाल सिंह के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को राजकुमार ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि राजकुमार अवैध हथियार बनाने का काम भी करता है। उसकी निशानदेही पर उसके घर से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद हुआ है। इनमें छह तमंचे 315 बोर, आठ तमंचे 12 बोर, सात कारतूस, एक देशी राइफल 315 बोर, चार तमंचों की बॉडी, छह अधबनी नाल 315 बोर, तीन अधबनी नाल 12 बोर आदि उपकरण बरामद हुए है। इतनी भारी मात्रा में असलाह मिलने पर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। सीओ ने बताया कि यह असलाह कहां सप्लाई होता था और किसके इशारे पर यह गोरखधंधा चल रहा था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed