फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If you want to reach the upper floor, you will have to leave the first floor

Baghpat News: ऊपरी मंजिल पर पहुंचना है तो पहली मंजिल को छोड़ना पड़ेगा

Wed, 07 Aug 2024 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
If you want to reach the upper floor, you will have to leave the first floor
-अजितनाथ सभागार में आयोजित धर्मसभा में बोल जैन मुनि विशुभ्र सागर महाराज
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बड़ौत। मुनि विशुभ्र सागर महाराज ने कहा कि ऊपरी मंजिल पर पहुंचना है तो पहली मंजिल को छोड़ना पड़ेगा। ऐसे ही अशुद्ध को छोड़ो, शुभ में लगो, शुद्ध का पुरुषार्थ करो। शुद्ध में प्रवेश करना है तो शुभ का आश्रय लो, तो अशुभ से बच जाओगे।

वह मंगलवार को अजितनाथ सभागार में आयोजित धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जितना साधक सम्पर्क रखेगा, उतना ही अशांत रहेगा। जितना पर-से परिचय बढ़ेगा, उतना-उतना आप निज से दूर होते जाएंगे। अपनी शक्ति बचाना है, अपने परिणामों की विशुद्धि की रक्षा करना है, अपने संयम को सुरक्षित रखना है, अपनी यश-कीर्ति को धूमिल नहीं करना है, परम-शांति का बेदन करना है, तो पर-से दूर रहो, मौन पूर्वक साधना करो। सम्पर्क सुख क्षीण लेता है। जहां गुरुओं के तपस्वियों के, साधुओं के चरण पड़ते हैं, वहां स्वयं ही तीर्थ बन जाते हैं। कहा कि तीर्थ बनना है, तो तीर्थंकरों के पवित्र पथ पर चलो। तीर्थ वंदना के साथ परिणाम भी पवित्र करो। भावों की पवित्रता के बिना, तीर्थ वंदना भी व्यर्थ है। फूटे वर्तन में सामग्री नहीं ठहरती, ऐसे ही अशुद्ध-भावों में भगवान नहीं ठहरते हैं। पूजा करने से अच्छा पूज्य बनना है, परन्तु तब-तक पूज्य न बनो तब तक पूजा करते रहना। निजात्मा ही भगवान बनेगी, इसलिए शुद्धात्माही तीर्थ है। जैसे भगवान के कारण मंदिर की देहरी भी राज्य हो जाती है, ऐसे ही संयम धारण करने से देह भी पूज्य हो जाती है। तीर्थ तीर्थ बनने के लिए हैं, सच्चे तीर्थ नहीं हैं, जहां सत्य-अहिंसा का जयनाद होता हो। सभा में सुभाष जैन, राजकुमार जैन, महेंद्र जैन, अशोक जैन, प्रमोद जैन, वरदान जैन, हंस कुमार जैन, सुधीर जैन, अंकुर जैन, अनिल जैन, विकास जैन, जितेंद्र जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed