फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   If the contractor was not found in four times, then the tender was issued for the fifth time.

Baghpat News: चार बार में नहीं मिला ठेकेदार तो पांचवीं बार जारी की निविदा

Fri, 11 Aug 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
If the contractor was not found in four times, then the tender was issued for the fifth time.
बागपत। जिले की तीनों तहसीलों की सीमा पर लगने वाले स्तंभों के निर्माण के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को चार बार निविदा जारी करने पर भी ठेकेदार नहीं मिला। अब स्तंभों के निर्माण के लिए पांचवीं बार निविदा जारी की गई है।
विज्ञापन

तीनों तहसीलों की सीमा निर्धारण के लिए 1473 स्तंभ लगाए जाएंगे। जिससे सीमा विवाद की स्थिति पैदा न हो। जिनके निर्माण के लिए शासन ने 16 लाख 20 हजार रुपये का बजट ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जारी किया था। सीमा स्तंभों के लिए बजट जारी होने के बाद कोई भी ठेकेदार स्तंभ निर्माण के लिए आगे नहीं आया। जिसके बाद चौथी बार निविदा जारी होने पर एक ठेकेदार ने धरोहर राशि जमा की, लेकिन उसने भी सीमा स्तंभों का निर्माण कराने से इंकार कर दिया। जिससे ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निविदा के लिए जमा हुई 32 हजार रुपये धरोहर राशि जब्त कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद अब पांचवीं बार सीमा स्तंभ निर्माण के लिए निविदा जारी की गई है। इस मामले में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता हबीबुल्ला का कहना है कि एक ठेकेदार ठेका छोड़कर चला गया था। अब फिर से सीमा स्तंभ की निविदा जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीबी के 50 मरीजों को गोद लिया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में लाॅयंस क्लब के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें क्लब के पदाधिकारियों ने 50 टीबी के मरीजों को पोषण देकर गोद लिया। अभिमन्यु गुप्ता, पंकज गुप्ता, डॉ. दीपक कुमार, तपेश्वर त्यागी, ललित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed