{"_id":"668099b5e9755d13220d5a34","slug":"if-e-kyc-of-ration-card-holders-is-not-done-then-the-district-reached-70th-position-baghpat-news-c-28-1-bag1001-114823-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी नहीं हुई तो 70वें स्थान पर पहुंचा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी नहीं हुई तो 70वें स्थान पर पहुंचा जिला
Sun, 30 Jun 2024 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिले में राशन डीलर लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने में रुचि नहीं ले रहे। इस कारण ई केवाईसी कराने के मामले में बागपत जिला 70वें स्थान पर पहुंच गया। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने नाराजगी जताई और आपूर्ति निरीक्षकों को अभियान चलाकर ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए।
जिले में 9.49 लाख राशन कार्ड धारक है, जिनकी ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद राशन डीलरों ने अपनी दुकानों पर ई-केवाईसी शुरू की, लेकिन राशन डीलरों ने ई-केवाईसी कराने में रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते 9.49 लाख राशन कार्ड धारकों में से सिर्फ 64 हजार की ई-केवाईसी कराई जा सकी। इसके बाद ई-केवाईसी की रैंकिंग में बागपत जनपद 70वें स्थान पर पहुंच गया। इस पर शासन स्तर से नाराजगी जताई गई और शत फीसदी लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने पूर्ति निरीक्षकों और राशन डीलरों को अभियान चलाकर लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए। उनका कहना है कि शुरुआत में सर्वर डाउन रहने और डीलरों की लापरवाही से ई-केवाईसी कम हुई है। अब डीलरों की दुकानों पर सभी लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।