{"_id":"68e6b73845a5be8999066efa","slug":"if-compensation-is-not-received-before-diwali-farmers-will-camp-in-the-collectorate-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-139902-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिवाली से पहले मुआवजा नहीं मिला तो कलक्ट्रेट में किसान डालेंगे डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिवाली से पहले मुआवजा नहीं मिला तो कलक्ट्रेट में किसान डालेंगे डेरा
विज्ञापन
- यमुना में बाढ़ से शबगा, जागौस, ककौर व बदरखा गांव में 1500 बीघा फसल किसानों की हुई थी नष्ट
- जागौस में पंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, एसडीएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। यमुना में जलस्तर बढ़ने से नष्ट हुई फसल का मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में जागौस गांव में बुधवार को किसानों की पंचायत हुई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यदि दिवाली तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो किसान कलक्ट्रेट में डेरा डाल देंगे और प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे। किसान किसी भी तरह के मुकदमों से डरने वाले नहीं है।
उन्होंने कहा कि शबगा, जागौस, ककोर और बदरखा गांव के किसानों की 1500 बीघा फसल यमुना का जलस्तर बढ़ने से नष्ट हो गई थी। प्रशासन ने अभी तक किसानों को मुआवजा देने के लिए कोई कदम तक नहीं उठाया है। ऐसे में किसानों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन दिवाली तक किसानों की नष्ट हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दे, नहीं तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ी तो लखनऊ भी कूच किया जाएगा। किसानों ने यमुना में बांध बनवाने की मांग रखी, ताकि किसानों की फसल नष्ट होने से बच सकें। इसके बाद राकेश टिकैत ने बाढ़ से प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया और फसलों का जायजा लिया।
वहीं पंचायत में पहुंची एसडीएम भावना सिंह से वार्ता की गई और एसडीएम ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता रामा व संचालन शिवकुमार ने किया। इस दौरान कालूराम, विजयपाल, धर्मेंद्र, रामपाल, विनोद प्रधान, ओमप्रकाश, ब्रह्मपाल, धीरज राठी, बिजेंद्र प्रधान, वेदपाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुआवजे के लिए शासन को भेजी रिपोर्ट : डीएम
डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि यमुना में बाढ़ आने से जितने किसानों की फसल नष्ट हुई है उनकी पूरी रिपोर्ट तैयार कराकर शासन को भेजी गई है। उनके अनुसार रिपोर्ट में करीब 200 किसानों के नाम हैं। जिन किसानों की जमीन कटान होकर यमुना में चली गई है, उसका भी ब्योरा शासन को भेजा गया है। उस पर मुआवजे को लेकर शासन स्तर से फैसला होगा।