अपने घर की वापसी पर खुश हूं - साहब सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब सिंह समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में आवास कॉलोनी स्थित अपने आवास से दिल्ली-सहारनपुर रोड होते रालोद कार्यालय पहुंचे। उनके समर्थक ढोल-नगाड़ों पर झूमते चले और आतिशबाजी भी छोड़ी । कार्यालय में पहुंचने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष मुंशी रामपाल सिंह और जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना की मौजूदगी में उन्हें और उनके समर्थकों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस मौके पर साहब सिंह ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बागपत जनपद की अनदेखी की है। कई बार उन्होंने उन्हें पत्र भी लिखे और उन्हें बागपत जनपद में सभा करने को भी कहा, लेकिन वे नहीं आए। इस कारण यहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ। यहां का किसान गन्ना भुगतान से परेशान हैं और बढ़ी विद्युत दरों से भी परेशान हो उठा है। इसलिए मैने चौधरी चरण सिंह का अपने को अनुयायी मान सपा से इस्तीफा देकर रालोद आने का मन बनाया है और वे चौधरी चरण सिंह की विचारधारा वाली एकमात्र पार्टी में रहकर चौधरी साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। साहब सिंह ने कहा जो लोग चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे हैं वे चुनाव की तैयारी करें, उनका मकसद चुनाव लड़ने का नहीं है वे तो पार्टी में कार्यकर्ता की तरह रह कर लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा अपने घर में वापसी से खुश है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने की। संचालन सुरेश राणा ने किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक अजय कुमार, डॉ. अजय तोमर, जाट शिक्षा सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, सहेंद्र सिंह रमाला, अश्वनी तोमर, अरुण तोमर बॉबी, नगर अध्यक्ष इरफान मलिक, सुभाष गुर्जर, प्रदीप ठाकुर, युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, पप्पू गुर्जर, मांगेराम यादव, सुरेंद्र खोखर, सुरेश, सत्यब्रहम सिंह, कर्नल ब्रहम पाल तोमर, प्रमोद राणा, प्रवीण वालिया, धीरज उज्ज्वल, ओमवीर सिंह तोमर, सतेंद्र प्रमुख, रामनरेश त्यागी, कृष्णवीर त्यागी, जुनैद फरीदी, जमीरूद्दीन अब्बासी, सोमपाल राठी, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत तोमर, पवन बंसल, डॉ. अनुराग मित्तल, मित्रमुनि आदि रहे।
छपरौली के विधायक और टीकरी के पूर्व चेयरमैन में लात घूंसे चले
बड़ौत (बागपत)। रालोद कार्यालय में मंच पर बैठने को लेकर छपरौली विधायक और टीकरी के पूर्व चेयरमैन सोमपाल राठी में लात घूंसे चले। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। इस दौरान वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। सोमवार को रालोद कार्यालय में सपा छोड़कर रालोद में जुलूस के रूप में शामिल होने पहुंचे साहब सिंह जब मंच पर पहुंचे तो तभी कुछ क्षण बाद ही छपरौली विधायक वीरपाल राठी मंच पर पहुंचे तो वहां पहले से बैठे टीकरी के पूर्व चेयरमैन सोमपाल राठी के बीच बैठने को लेकर दोनों में जमकर घूंसे चलने लगे। इससे समारोह में अफरातफरी मच गई और जमकर शोर शराबा हुआ। वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर उन्हें अलग कर मामले को शांत किया। काफी समय तक दोनों पक्षों के समर्थक भी आक्रोशित रहे। यह मामला समारोह के अंत तक कार्यकर्ताओं की जुबां पर छाया रहा।
इस संबंध में विधायक वीरपाल राठी ने कहा मामूली बात को लेकर ऐसी घटना हुई है, जहां बड़ा कुनबा होता है, वहां छोटी मोटी घटनाएं होती रहती है। इस संबंध में पूर्व चेयरमैन सोमपाल राठी ने कहा थोड़ा बहुत हुआ है वे इस संबंध में कुछ नहीं कहेंगे। दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन दोनों लोगों को समझा दिया गया है, अब उनमें जो गलत फहमियां थी, वे दूर करा दी गई है।