{"_id":"5de6b4458ebc3e54d50503e9","slug":"hydrabad-case-kavita-dalal-bolin-aaropiyon-ko-kadi-saza-di-jaaye-baraut-news-mrt456770649","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद कांड के आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए : कविता दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद कांड के आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए : कविता दलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद कांड के आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए : कविता दलाल
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड पर स्थित वरदा ज्योति सिटी कालोनी में मंगलवार को हुए समारोह में देश की पहली महिला रेसलर कविता दलाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कविता दलाल ने कहा कि हैदराबाद की घटना बेहद शर्मनाक है। इसके दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ देशखाप के चौधरी सुरेंद्र तोमर, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामानंद कुशवाहा और कांग्रेस के अनुशासन समिति के चेयरमैन घनश्याम शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों को पछाड़ रही है। चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर खेलकूद का। कविता दलाल इसकी एक मिसाल है। महिला होते हुए भी कविता ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में जो मुकाम हासिल किया है, वह तारीफ ए काबिल है। इससे बेटियों को प्ररेणा लेनी चाहिए। मुश्किलों का सामना करते हुए एक नया मुकाम हासिल करना चाहिए ताकि परिजनों का सिर ऊंचा हो सके।
समारोह में कविता दलाल ने कहा कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। पीएम के विकास चहुमुंखी विकास के लिए काम कर रहे है। जिस धारा 370 और तीन तलाक पर सख्त कानून बनाएं, उसी तरह महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ जल्द ही सख्त कानून बनाया जाए। ऐसी सजा जरूरी है जिससे कोई भी दुष्कर्म जैसे कृत्य की हिम्मत न कर सके। उन्होंने समाज से भी बेटियों के प्रति सोच को बदलने का आह्वान किया। कवि एवं साहित्यकार अजय कुमार के अलावा घनश्याम शर्मा, जमीरूद्दीन अब्बासी, देवेंद्र पंवार, अजय, राजीव आदि ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भी बेटियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।