फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How will the assessment, 282 testers remain non-spot

कैसे होगा मूल्यांकन, 282 परीक्षक रहे गैर हाजिर

Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
How will the assessment, 282 testers remain non-spot
बागपत। मूल्यांकन के दूसरे ही दिन 282 परीक्षक मूल्यांकन केंद्र पर नहीं पहुंचे। परीक्षकों के न पहुंचने के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि उपकेंद्र नियंत्रक का कहना है कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय पर पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए जिले मेें हाईस्कूल की परीक्षा के मूल्यांकन के लिए जनता इंटर कालेज बड़ौत तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए श्री यमुना इंटर कालेज बागपत को मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 16 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। मूल्यांकन के पहले दिन परीक्षकों को मूल्यांकन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया था तथा दूसरे दिन दोनों केंद्रों पर 282 परीक्षक अनुपस्थित रहे। मंगलवार को श्री यमुना इंटर कालेज में 128 तथा जनता इंटर कालेज बड़ौत में 154 परीक्षक अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर परीक्षक न पहुंचने के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

श्री यमुना इंटर कॉलेज के उपकेंद्र नियंत्रक जयपाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को केंद्र पर 362 परीक्षकों के सापेक्ष 234 ही उपस्थित रहे। मूल्यांकन कार्य तेजी से कराया जा रहा है, निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायाब तहसीलदार ने किया केंद्र का निरीक्षण
फोटो संख्या 6.........
बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बने उप संकलन केंद्र पर चल रहे मूल्यांकन कार्य के दूसरे दिन नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहीं ढंग से मूल्यांकन कार्य होता मिला। नायाब तहसीलदार ने परीक्षकों को ईमानदारी से मूल्यांकन कार्य करने के निर्देश दिए।

केंद्रों पर पहुंची कॉपियां
मूल्यांकन कार्य के लिए उप संकलन केंद्र पर कुल 99930 कॉपियां आनी हैं, लेकिन मूल्यांकन कार्य शुरू होने के पहले ही दिन अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान व उर्दू विषयों की लगभग 52060 कॉपियां नहीं पहुंची थी। इस संबंध में पर्यवेक्षक डॉ. रेखा सिंह ने डीआईओएस ओमदत्त समेत अन्य तमाम अफसरों को अवगत करा दिया था। मंगलवार की सुबह सभी विषयों की कॉपियां पहुंच गई। उधर, श्री यमुना इंटर कॉलेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर भी उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची।
कंट्रोल रूम से की मॉनिटरिंग
बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह ने मंगलवार को कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों की मॉनिटरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed