फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   How to get rid of the jam, made the divider a parking place

कैसे मिले जाम से निजात, डिवाइडर को बना दिया पार्किंग स्थल

Tue, 07 Dec 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
How to get rid of the jam, made the divider a parking place
बड़ौत में नेहरू मूर्ति व संजय मूर्ति के बीच रोड़ के दोनों ओर खड़ें वाहनों का दृश्य। - फोटो : BARAUT
डिवाइडर के दोनों दुपहिया और चौपहिया वाहनों को कर दिया जाता है खड़ा
विज्ञापन

नगर में दिन भर रहती है जाम की समस्या, अफसर नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वाहनों की पार्किंग के लिए कोई ठोस प्रबंध ना होने के कारण नगर में हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। कहने को तो डिवाइडर का निर्माण व्यवस्था को ठीक करने के लिए बनाए गए थे, लेकिन वाहन चालकों ने इसे पार्किंग स्थल ही बना दिया है। सुबह से शाम तक डिवाइडर के दोनों ओर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। इसकी वजह से दिन भर जाम लगा रहता है। इसके बावजूद न तो प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है और न ही नगरपालिका।
60 फीट चौडे़ मार्ग पर अतिक्रमण भी समस्या
60 फीट चौडे़ मार्ग का अधिकांश हिस्सा तो दुकानदारों और हथठेले वालों ने कब्जाया हुआ है। शहर की मुख्य सड़कों का फुटपाथ तो पूरी तरह से खत्म हो चुका है। लोगों के चलने के लिए इस 60 फीट चौडे़ मार्ग में से केवल एक बाइक सवार के चलने लायक जगह शेष रहती है।
विज्ञापन

जुर्माना लगे तो सुधरेंगे हालात
नगरवासी अंकित जैन, दीपेश, सोनू, सत्यपाल का कहना है कि यदि डिवाइडर के दोनों ओर वाहन खड़ा करने वालों पर जुर्माना सहित अन्य कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए तो यह बंद हो सकता है। लोगों को भी जाम की समस्या से बचने के लिए खुद ही इस पर अमल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार पालिका कर्मचारी अतिक्रमण की समस्या को लेकर अभियान चला चुके है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से पुरानी स्थिति हो जाती है। उन्होंने व्यापारियों व दुकानदारों से अपील की कि अतिक्रमण न करें और न ही करने दें। ताकि बाहर से खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो, इससे दुकानदारी व व्यापार पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। - अमित राणा, पालिका चेयरमैन।

जल्द ही एसडीएम और नगरपालिका के अफसरों से वार्ता कर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। जाम की समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों से भी सुझाव लिए जाएंगे। - हरीश भदौरिया, सीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed