{"_id":"5f63a9378ebc3eb70b3e20b6","slug":"how-to-deposit-electricity-bill-if-there-is-no-money-in-pocket-baghpat-news-mrt5016843141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब में नहीं पैसे तो कैसे जमा करे बिजली का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब में नहीं पैसे तो कैसे जमा करे बिजली का बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान सहित अनेकों समस्याओं से किसान जूझ रहा है। सिनौली गांव के किसान नरेन्द्र का कहना है कि मलकपुर चीनी मिल पर गन्ने की फसल का लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये बकाया है, जिस कारण परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। फतेहपुर पुट्ठी गांव के किसान मनोज व देवराज का भी मलकपुर चीनी मिल पर लाखों रुपये गन्ने का बकाया है, ऐसे में उन्हें उधारी लेकर परिवार का पालन-पोषण करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार भी कुछ मदद नहीं कर रही है। विद्युत निगम के अधिकारी बिजली बिल जमा करने का दबाव बना रहा है। कनेक्शन काटने और रिपोर्ट दर्ज कराने की भी धमकी दी जा रही है।
बड़ौत तहसील क्षेत्र में एक्सईएन प्रथम व एक्सईएन द्वितीय से हर माह लगभग 30 करोड़ की सप्लाई दी जाती है। उसके बदले महीने में कुल 12 से 14 करोड़ का रेवेन्यू मुश्किल से जमा होता है। ऐसी स्थिति में लगभग 16 करोड़ का हर माह नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में यदि लोग बिजली बिल जमा नहीं करेगा तो आने वाले समय में स्थिति और विकट हो जाएगी। - गोपाल सिंह, एक्सईएन प्रथम।
जनपद की स्थिति
कुल ट्यूबवेल कनेक्शन 29 हजार 905
कुल बकाया धनराशि करीब 173 करोड़