{"_id":"6363ad435f9b4d79c625ea7d","slug":"hotel-owner-has-beaten-up-to-husband-wife-in-case-of-toilet-dispute-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAGHPAT: होटल संचालक की दबंगई, सरेआम दंपती की पिटाई, टॉयलेट की सफाई को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAGHPAT: होटल संचालक की दबंगई, सरेआम दंपती की पिटाई, टॉयलेट की सफाई को लेकर हुआ विवाद
Thu, 03 Nov 2022 05:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Nov 2022 05:30 PM IST
सार
BAGHPAT : बागपत में एक होटल संचालक की दबंगई सामने आई है। होटल संचालक ने सरेआम दंपती की पिटाई कर दी। बताया गया कि टॉयलेट की सफाई को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
बागपत में होटल संचालक की दबंगई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Baghpat News: बागपत में शौचालय की सफाई करने को लेकर होटल संचालक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक दंपती की पिटाई कर दी। वहीं पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
गौरीपुर मोड़ पर एक मकान में रहने वाली सुमन ने बताया कि होटल वालों ने एक कमरा किराये पर ले रखा है, जहां सभी कर्मचारी शौचालय का प्रयोग करते हैं। आरोप लगाया कि होटल संचालक व उसके साथी शौचालय की सफाई नहीं करते और टोकने पर उनके साथ गाली-गलौच करते है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर मिल गई दुल्हन: ढाई फीट के अजीम ने PM-CM को लेकर कही ये बात, हनीमून के सवाल पर बताया आगे का प्लान
विज्ञापन
आरोप लगाया कि गुरुवार को होटल संचालक ने पहले उसके पति की पिटाई की और बीच-बचाव कराने पर उसे भी पीटा। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम