फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Honorable is angry over incomplete development, small kitchen in school and bad toilet in jail

Baghpat News: धोखाधड़ी में रालोद महासचिव समेत पांच पर मुकदमा दर्जा

Fri, 21 Mar 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 21 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Honorable is angry over incomplete development, small kitchen in school and bad toilet in jail
बागपत। बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन हुकुम सिंह यादव के साथ 2.13 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में में गौना गांव की रालोद महासचिव मोनिका यादव समेत पांच पर मुकदमा हुआ। वहां की पुलिस ने इनके बारे में यहां से जानकारी मांगी है कि यहां भी इनपर पहले कोई मामला तो दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के झाझन कस्बे के रहने वाले हुकुम सिंह यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उनकी राजन यादव निवासी लुहारा बागपत और योगेश यादव निवासी राजेंद्र पार्क गुरुग्राम के साथ मुलाकात होती रहती थी। आरोप लगाया कि दोनों ने सिकंदराबाद स्थित जमीन सस्ते दामों में मिलने का लालच दिया। इसके बाद जमीन की मालिक मोनिका यादव, उसकी बेटी दिया यादव और नाबालिग बेटे से मुलाकात कराकर जमीन का सौदा 2.23 करोड़ रुपये में तय कराया।
विज्ञापन

जमीन का बयाना देने के बाद रजिस्टर्ड विक्रय करार कराने के लिए कहा तो जमीन नाबालिग बेटे के नाम होने और मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर छह महीने में बैनामा कराने की बात कही गई। इसके बाद बैनामा करने के लिए कहा तो मोनिका यादव पर बैंक का कर्ज जमा होने के बाद ही अनापत्ति प्रमाण मिलने की बात कहकर शेष रकम मांगी। ऑनलाइन ट्रांजक्शन और चैक के माध्यम से रकम दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 2.13 करोड़ रुपये लेने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं किया गया। बाद में पता चला कि उक्त जमीन का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया गया है। इस मामले में सिकंदराबाद थाना पुलिस ने एक महीने पहले गौना गांव की रहने वाली रालोद की जिला महासचिव मोनिका यादव, उसकी बेटी दिया यादव और नाबालिग बेटे, राजन यादव लुहारा और योगेश यादव निवासी गुरुग्राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed