फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Homemade dishes, the fun of the songs of Sawan on the swing

घरों में बने पकवान, झूले पर सावन के गीतों की मस्ती

Thu, 23 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Homemade dishes, the fun of the songs of Sawan on the swing
हरियाली तीज पर बागपत-मेरठ रोड स्थित वात्सायन पैलेस के पास पेड़ पर झूला झूलती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
शहर से लेकर देहात तक तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर से लेकर देहात तक बृहस्पतिवार को तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में पकवान बनाए गए। घरों में झूले डालकर महिलाओं और बच्चों ने सावन के गीतों पर खूब मस्ती की।
तीजोत्सव को लेकर महिलाओं की तैयारियां चल रही थी। कोरोना संक्रमण के बावजूद बाजारों में भीड़ भी बढ़ रही थी। बुधवार को महिलाओं ने शृंगार के सामान की खरीददारी की और मेहंदी लगवाई। बृहस्पतिवार को घरों में नए-नए पकवान बनाए गए। घरों में डाले गए झूलों पर महिलाओं और बच्चों ने तीज के गीत गाकर पर्व मनाया। नगर में आदिश जैन के आवास पर तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मोहल्ले की रुचि जैन, पुष्पा जैन, नूपुर, सुधा, वंदना, मीना, अंजली, सरिता, ममता, रजनी सहित अन्य महिलाओं ने झूला झूला और सावन के गीत गाकर त्योहार मनाया। इसके अलावा नगर में महिलाओं ने अपने घरों में झूला झूल कर और गीत गाकर पर्व मनाया।
विज्ञापन

बहनों के घर कोथली लेकर पहुंचे भाई
बागपत। तीज के पर्व पर भाई बहनों के घर कोथली लेकर पहुंचे और उन्हें त्योहार की बधाई दी। कोरोना महामारी को देखते हुए कई भाइयों ने बहनों को ऑनलाइन कोथली भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed