फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Holi market buzzes, traders happy, hope remains intact

होली का बाजार गुलजार, व्यापारी खुश, उम्मीद बरकरार

Wed, 16 Mar 2022 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Holi market buzzes, traders happy, hope remains intact
बागपत में होली पर्व के लिए पिछकारी व तिरंगे वाली टोपी खरीदते युवक - फोटो : BAGHPAT
1.50 करोड़ रुपये का माल मंगवाया है बागपत के रंग व्यापारियों ने इस बार
विज्ञापन

80 लाख का नुकसान हुआ था कोरोना संक्रमण के कारण दो साल में व्यापारियों को
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। होली का बाजार गुलजार है। बाजार में रंग और पिचकारी की खूब बिक्री हो रही है। ग्राहकों की भीड़ को देखकर व्यापारी भी उत्साहित है। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल में व्यापार में घाटा सहने वाले व्यापारियों के लिए यह होली बड़ी उम्मीद लेकर आई है। यहीं वजह है कि इस बार जनपद बागपत के रंग और पिचकारी व्यापारियों ने करीब 1.50 करोड़ रुपये का माल मंगवाया है। उम्मीद जताई है कि कोरोना संक्रमण के दो साल में करीब 80 लाख के नुकसान की भरपाई यह रंगोत्सव करेगा।
होल सेलर विनोद कुमार ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जनपद में रंग व्यापारियों को 80 लाख का नुकसान हुआ था। दुकानदारों व व्यापारियों ने 1.10 करोड़ का माल मंगवाया था, लेकिन कोरोना के चलते अधिकांश समय दुकानें बंद रही। होली पर्व पर कुछ दिनों के लिए दुकानें खुली, लेकिन व्यापार ना के बराबर हुआ। इस बार पूरे जनपद में लगभग 1.50 करोड का माल मंगवाया है। व्यापारियों व दुकानदारों को इस बार यह उम्मीद है कि कोरोना काल के दौरान जो घाटा हुआ था, उसकी भरपाई हो जाएगी।
विज्ञापन

पिचकारी विक्रेता अंकुर और गुलाल विक्रेता विनोद ने बताया कि कोरोना संक्रमण ने व्यापारी की पूरी तरह से कमर तोड़ दी थी, लोग भी खुद को सुरक्षित करने में लगे थे। इसी कारण दो सालों में कारोबार अच्छा नहीं हुआ, लेकिन इस बार गुलाल से लेकर पिचकारी तक अच्छी ब्रिकी हो रही है। इस बार कोरोना संक्रमण नहीं है, उम्मीद है कि कारोबार बढ़िया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाल उड़ाने वाला सिलेंडर, मैजिक बैलून की मांग
प्रेशर वाली पिचकारी 100 रुपये से 1100 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है। म्यूजिक वाली एवं वाटर टैंक पिचकारी भी आई है। गुलाल उड़ाने वाला खास सिलिंडर भी आया है, इसमें गैस एवं गुलाल भरा हुआ है। यह सिलिंडर 500 रुपये कीमत से लेकर 1200 रुपये कीमत तक का है। इसके अलावा प्लास्टिक की पिचकारी में कई डिजाइन हैं। युवाओं को दूर तक स्प्रे की मार करने वाली पिचकारियां ज्यादा लुभा रही हैं। बाजार में 50 रुपये से लेकर 450 रुपये तक की कीमत वाली पिचकारियां हैं। सैनिक की वर्दी जैसे प्रिंट और राइफल की तरह दिखने वाली पिचकारी बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। सबसे अधिक डोरीमोन और पपजी की पिचकारी की डिमांड है। बाहुबली की पिचकारी बच्चों को लुभा रही है।
हर्बल गुलाल ओर कलर बम की मांग ज्यादा
इसके अलावा हर्बल गुलाल की ज्यादा डिमांड है। इसका पैकेट 20 रुपये से 50 रुपये का है। रंग की डिब्बी पांच रुपये से लेकर 25 रुपये तक में है। कलर वाले पटाखे भी आए हैं। पांच पीस वाले कलर पटाखे की कीमत 80 रुपये से लेकर 110 रुपये है। पाइप वाले गुब्बारे 20 रुपये लेकर 80 रुपये तक कीमत में उपलब्ध है।

होली की टोपी और मुखौटे भी खूब बिक रहे
होली के लिए टोपी 10 से लेकर 70 रुपये तक में उपलब्ध है। इसके अलावा हैप्पी होली लिखी टी-शर्ट, सुनहरे और कलरफुल बालों वाली विग की भी ज्यादा डिमांड है। बागपत नगर के प्रदीप क्राकरी एंड गिफ्ट सेंटर के संचालक प्रदीप का कहना है कि बच्चों को अलग-अलग तरह के मुखौटे भी काफी पसंद आ रहे है। रंगबिरगें बाल के अलावा अलग-अलग तरह के मुखौटे काफी पसंद आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed