{"_id":"62321f73dc3b9e1671161159","slug":"holi-fair-begins-in-ghisa-sant-s-court-kahkra-news-mrt580779313","type":"story","status":"publish","title_hn":"घीसा संत दरबार में होली मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घीसा संत दरबार में होली मेला शुरू
विज्ञापन
घीसा संत दरबार में कलश चढाते श्रद्धालु।
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब से आए साधु संत और श्रद्धालु पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला मुंडाला स्थित घीसा संत दरबार में होली पर्व के उपलक्ष्य में सत्संग के साथ होली मेला शुरू हो गया। मेले में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रांतों से आए साधु संतों और भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
महंत देवेंद्र दास महाराज के सानिध्य में घीसा संत के जीवन पर आधारित ग्रंथ साहिब के पाठ के साथ सत्संग हुआ। विभिन्न प्रांतों से आए साधु संतों और श्रद्धालुओं ने घीसा संत की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु गद्दी पर मत्था रखते है, घीसा संत उनकी मनोकामना पूर्ण करते है। महंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि आज मनुष्य धन लोभी हो गया है, वह भगवान को भूलता जा रहा है। इस कारण मनुष्य का जीवन दुखदायी होता चला जा रहा है। मनुष्य को कुछ समय भगवान की भक्ति में भी लगाना चाहिए। भगवान की भक्ति करने से ही मानव कल्याण संभव है। बृहस्पतिवार की सुबह घीसा संत को भोग लगाने के बाद हवन और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान सावनदास, फागुनदास, बाबा भोलादास, स्वामी संजय ब्रह्मचारी, कृष्ण स्वरूप, स्वामी अमरदास, बाबा डोगरा, सुरतीदास आदि मौजूद रहे।
रेखा जैन को होली क्वीन चुना गया
फोटो नंबर 16केएआर 2
खेकड़ा। जैन कालेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर के प्रवचन हाल में जैन ज्योति महिला मिलन का होली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर की वंदना से हुआ। महिलाओं ने होली के गीत गाए। साथ ही मनोरंजक गेम भी खिलाए गए। बीना जैन और नीतू जैन ने होली रंगारंग गेम खिलाया। इसमें रुचि जैन, सुषमा जैन विजेता रही। रेखा जैन को होली क्वीन चुना गया। सभी ने एक दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर अध्यक्ष नीतू जैन, मंत्री कमलेश जैन, बीना जैन, दीपा जैन, रेनू जैन, अनीता जैन, सुधा जैन, शिरोमणि जैन, सरिता जैन, अंजलि जैन, मंजू जैन, शिल्पी जैन, आशी जैन आदि शामिल रहीं।