फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   holding ten students In hotel

होटल में पकड़े दस स्टूडेंट्स

Mon, 16 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 16 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
holding ten students In hotel
बड़ौत के मन्नत पैलेस में रंगरलियां मनाते पकड़ी गई युवतियां। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में स्वाट और पुलिस टीम ने सपा नेता के होटल में छापा मारकर सात प्रेमी जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस युवकों, युवतियों और होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरी एफआईआर होटल मालिक और उसके मैनेजर के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सोमवार को किसी व्यक्ति ने फोन पर एसपी को सूचना दी कि दिल्ली रोड स्थित मन्नत पैलेस होटल ंमें सैक्स रैकेट चल रहा है। इस एसपी ने स्वाट टीम प्रभारी अशोक कुमार यादव और कोतवाली प्रभारी वीके सिंह को पुलिस बल के साथ छापा मारने के निर्देश दिए। टीम ने सपा नेता के मन्नत  होटल पर छापा मारा तो वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान होटल के कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने होटल से सात जोड़ों को पकड़ा और उन्हें कोतवाली ले गई।

विज्ञापन


सीओ सीपी सिंह कोतवाली पहुंचे और पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक अमित पुत्र सत्तन खट्टा प्रह्लादपुर, सचिन पुत्र सतेंद्र सरूरपुर, गौरव पुत्र अनिल गुराना रोड बड़ौत, मोहित पुत्र देवेंद्र सिरसली हैं। ये सभी बीए और बीएससी फाइनल के छात्र हैं। पकड़ा गया दीपक पुत्र सोहनवीर बावली गांव का है और वह सीआईएसएफ का जवान है। फैजाना पुत्र फुरकान कैराना गांव का रहने वाला है। उसके साथ पकड़ी गई महिला उसकी रिश्तेदारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ताहिर पुत्र फरीद पठानकोट मुहल्ले का रहने वाला है। वह भी एक महिला रिश्तेदार को लेकर यहां आया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ 294 और 509 आईपीसी की धारा में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने युवतियों और महिलाओं के परिजनों को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया। पकड़ी गई युवतियों में पांच छात्राएं हैं, जो बीए और बीएससी में नगर के ही कॉलेजों में पढ़ती हैं।


सीओ सीपी सिंह ने बताया कि मन्नत होटल के प्रबंधक संजय पुत्र अलवर निवासी बावली और होटल मालिक सपा नेता भूपेंद्र पुत्र इकबाल सिंह निवासी सूर्यनगर बड़ौत के खिलाफ होटल में रुकने वाले लोगों का रिकॉर्ड दर्ज नहीं करने और धोखाधड़ी की धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। होटल मालिक भूपेंद्र सपा से जुड़े हैं। वह एक बार छपरौली विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव 
लड़े थे, लेकिन हार गए थे। इससे पूर्व वे जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed