लाक्षागृह: मुस्लिम पक्ष की अपील डालने की तैयारी, हिंदू पक्ष आज दायर करेगा कैविएट, कोर्ट ने सुनाया था फैसला
Baghpat News : लाक्षागृह मामला में मुस्लिम पक्ष अपील डालने की पूरी तैयारी कर चुका है। उधर, हिंदू पक्ष आज यानी मंगलवार को कैविएट दायर करेगा। अदालत ने कुछ दिन पहले ही इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया था।
विस्तार
बागपत के बरनावा में महाभारत कालीन लाक्षागृह पर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम न्यायालय के फैसले को लेकर मुस्लिम पक्ष जहां अपील दायर करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, हिंदू पक्ष ने मंगलवार को कैविएट डालने की बात कही है। उनका कहना है कि वह मंगलवार को कैविएट डालने कचहरी में जाएंगे।
बरनावा में मुस्लिम पक्ष के मुकीम खान की तरफ से एक अप्रैल 1970 को बरनावा में प्राचीन टीले पर शेख बदरुद्दीन की मजार व कब्रिस्तान होने का दावा करते हुए खसरा संख्या 3377 की 36 बीघा 6 बिस्से 8 बिस्वांसी जमीन पर मालिकाना हक को याचिका दायर की थी। इसमें उसको ऐतिहासिक टीला महाभारत कालीन लाक्षागृह मानते हुए वहां गुफा व शिव मंदिर के अवशेष होने की बात कहते हुए न्यायाधीश शिवम द्विवेदी ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार
इस मामले में इरशाद मुन्ना समेत अन्य फैसले के खिलाफ अपील डालने की तैयारी कर रहे हैं। इसको देखते हुए हिंदू पक्ष ने कैविएट डालने की तैयारी की हुई है। हिंदू पक्ष के यशोधर्मा सोलंकी, राजपाल त्यागी ने बताया कि वह भी मंगलवार को कैविएट डालने कचहरी में जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित