फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP and Congress alliance is creating new equations on Baghpat seat for Lok Sabha elections

Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

Mon, 26 Feb 2024 07:03 PM IST
कपिल kapil अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Feb 2024 07:03 PM IST
सार

Mission 2024 : सपा-कांग्रेस गठबंधन उत्तर प्रदेश की इस सीट पर नए समीकरण बना रहा है। वहीं, सपा ने हर बिरादरी में सेंधमारी की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
SP and Congress alliance is creating new equations on Baghpat seat for Lok Sabha elections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन होने से बागपत में नए समीकरण बन रहे हैं। सपा ने मुस्लिम, यादव के बाद जाटों व गुर्जरों को अपने साथ लाने के लिए काम शुरू कर दिया है। जिसकी शुरुआत जाट बिरादरी से लोकसभा प्रभारी बनाकर की गई तो अब गुर्जर बिरादरी से प्रत्याशी तलाश किया जा रहा है। इसके बाद अन्य में सेंधमारी की जाएगी और इस तरह लोकसभा चुनाव किसी के लिए आसान होता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


सपा व कांग्रेस के बीच पिछले सप्ताह तक गठबंधन को लेकर खींचतान हो रही थी और ऐसे में गठबंधन नहीं होने से भाजपा व रालोद के पक्ष में समीकरण बन रहे थे। मगर गठबंधन के बाद बागपत के नए समीकरण बन रहे हैं तो सपा ने हर बिरादरी में सेंधमारी शुरू कर दी है। जहां सपा ने अपने कोर वोटर कहे जाने वाले यादवों को खुश करने के लिए जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव को बनाया था, वहीं अब जाटों को खुश करने के लिए लोकसभा प्रभारी मनोज चौधरी को बना दिया था।

विज्ञापन

ऐसे में वह जाटों के बीच सेंधमारी करेंगे। वहीं अब सपा ने गुर्जरों पर नजर टिकाई है। इसका बड़ा कारण यह है कि बागपत लोकसभा सीट पर गुर्जर वोटर काफी है और उनको अपने साथ करने के लिए गुर्जर प्रत्याशी की तलाश की जा रही है। क्योंकि यह माना जा रहा है कि भाजपा के साथ रालोद का गठबंधन होने पर मुस्लिम का वहां जाना मुश्किल है और उसका पूरी तरह से झुकाव सपा के साथ रहेगा। इसके साथ ही कांग्रेस का कोर वोटर भी गठबंधन के कारण सपा के पास ही जा सकता है। इसको देखते हुए ही सपा ने गुर्जर, ब्राह्मण, दलित, कश्यप को ज्यादा से ज्यादा अपने साथ करके नए समीकरण बनाने की तरफ कदम बढ़ा दिया है।

बसपा भी होने लगी सक्रिय
यहां अभी तक बसपा सक्रिय नहीं हो रही थी। लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए बसपा भी सक्रिय होने लगी है। बसपा ने जगह-जगह कार्यक्रम शुरू कर दिए है तो लोगों से संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। मगर उनकी यह सक्रियता लोगों को उनसे जोड़ने में कितनी कामयाब होती है, यह बाद में पता चलेगा।

विज्ञापन

सपा में हर वर्ग को साथ जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है। क्योंकि सभी बदलाव चाहते है और उसके लिए कार्य किया जा रहा है। जहां तक प्रत्याशी की बात है तो उसका जल्द ही पता चल जाएगा। - मनोज चौधरी, लोकसभा प्रभारी सपा

रालोद के साथ किसान, मजदूर, व्यापारी समेत हर वर्ग जुड़ा है। भाजपा से गठबंधन के बाद सभी के लिए ओर बेहतर कार्य किया जाएगा। रालोद के प्रत्याशी को सभी चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं और यहां से जीत दिलाकर लोकसभा भेजा जाएगा। - रामपाल धामा, जिलाध्यक्ष रालोद

यह भी पढ़ें: Tractor Parade: तस्वीरों में BKU का चक्का जाम, किसानों के कब्जे में वेस्ट यूपी के हाईवे, जाम से जूझे लोग

बसपा सभी के बीच जाकर अपनी नीतियों व सरकार की नाकामियों के बारे में बता रही है। किस तरह से इस सरकार में सभी का उत्पीड़न किया जा रहा है और बसपा ने उनके हित के लिए कार्य किए थे। वह सब कुछ बताया जा रहा है और लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी हो रही है। बसपा हर तरह से मजबूती के साथ खड़ी रहेगी। - विक्रम भाटी, जिलाध्यक्ष बसपा

यह भी पढ़ें: PHOTOS:  ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed