फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hindi is not just a language, it is our identity.

शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठी और कविता के माध्यम से डाला हिंदी के महत्व पर प्रकाश

Thu, 15 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hindi is not just a language, it is our identity.
बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा? - फोटो : BAGHPAT
बागपत। हिंदी दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्कूलों में गोष्ठी और कविता के माध्यम से हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से हिंदी के विकास और उत्थान के बारे में बताया। गोष्ठी में हिंदी को विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा बताया। कहा कि हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं, हमारी पहचान भी है।
विज्ञापन

सर्वोदय पब्लिक स्कूल में कविता पाठ और क्रिकेट मैच हुआ। प्रधानाचार्य अमित तेवतिया व प्रबंधक प्रमोद पंवार ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षिका निशा चौहान ने कविता के माध्यम से हिंदी पर प्रकाश डाला। शिक्षकों के बीच एक क्रिकेट मैच कराया गया। टीम ए व टीम बी ने भाग लिया। मैच में संजीव अजमेरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 68 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रविंद्र कुमार की टीम ने नौ ओवर में मैच जीत लिया। मैच में प्रधानाचार्य को तीन विकेट और 39 रन बनाने पर मैन ऑफ दी मैच चुना गया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्य हरेंद्र पंवार, अवध कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। मौके पर उदयवीर सिंह, प्रमोद धामा, संजीव नैन, सोनू शर्मा, पूजा नेगी, चेतना बंसल, रीना मौजूद रहीं। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर आठवीं के छात्रों ने हिंदी बीमार है विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या मेघना दहिया और हिंदी की शिक्षिका अदिति सिंह ने हिंदी दिवस पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। हिंदी अध्यापिका प्रीति आर्या ने हिंदी के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलवती इंस्टीट्यूट आफ लॉ एंड एजुकेशन टेक्नोलॉजी अग्रवाल मंडी टटीरी में गोष्ठी हुई। इसमें कॉलेज के सचिव विशाल चौधरी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। गोष्ठी में पंडित सुनील दत्त शर्मा, पवन कुमार, ज्योति रावत, पुष्कर, विक्रांत मौजूद रहे।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में अभिमन्यु हाउस अव्वल
शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बली में कक्षा 9 से 12वीं तक वाद-विवाद और कक्षा छह से आठवीं तक निबंध व कक्षा एक से पांचवीं तक कविता लेखन प्रतियोगिता हुई। स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में अभिमन्यु हाउस प्रथम, एकलव्य दूसरे व लवकुश हाउस तीसरे और ध्रुव हाउस ने चौथा स्थान पर रहा। निबंध प्रतियोगिता में एकलव्य हाउस प्रथम रहा। मौके पर प्रधानाचार्या सीमा ने हिंदी भाषा के बारे में बताया। अमीनगर सराय के आचार्य जय सागर कन्या इंटर कॉलेज व शीलचंद इंटर कॉलेज, आचार्य जयसागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर गोष्ठी हुई। मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्या अनीता जैन, अनीता शर्मा, अन्नू कौशिक, हेम पुष्पा शर्मा, निरूपमा त्यागी, राखी शर्मा ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed