{"_id":"63221b9c313e8a134637fec5","slug":"hindi-diwas-celebrated-in-schools-and-colleges-baraut-news-mrt605281781","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल और कॉलेजों में हिंदी दिवस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल और कॉलेजों में हिंदी दिवस की धूम
विज्ञापन
माउंट लिट्रा जी स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर के स्कूल और कॉलेजों में बुधवार को हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बच्चों को हिंदी दिवस का महत्व बताया। वनस्थली पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर हर्षित जैन, संजय जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने निंबध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल मेें डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारू जैन ने मेधावियों को सम्मानित किया।
मांउट लिटरा स्कूल में संस्थापक हंस कुमार जैन, डायरेक्टर बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन ने भी हिंदी दिवस पर हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। उधर बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में बीएड के छात्रों में आंचल, उज्ज्वल, अंजली, अर्चना, हर्षित ने हिंदी भाषा पर नाटक प्रस्तुत किया। संचालन बीएड प्रशिक्षु लक्ष्मी व नेहा तोमर के द्वारा किया। मौके पर कार्यक्रम डायरेक्टर संध्या तिवारी, प्रवक्ता सरिता चौधरी, अपर्णा मालिक, रेखा, प्रदीप शर्मा, राहुल शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी का प्रचार प्रसार कराना चाहिए : चौधरी कृष्णपाल
बिनौली। बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा एवं हमारा दायित्व है, हमें हिंदी का प्रचार प्रसार करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कबड्डी और खो-खो के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य विजयपाल यादव, ब्रजपाल प्रधान, प्रवीन प्रधान, नेहा चौधरी, सुशील कुमार, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे। बिनौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में भी हुई सुलेख प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं सुंदर सुलेख तैयार की। प्रधानाध्यापिका कविता सिंह ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले वंश, चांदनी, अंशु, शिवम, परी, संध्या, सुहाना, मनीषा, रिया, आदि छात्राओं को पुरस्कृत किया। मौके पर विनय कुमार, रेनू पवार, मीनू, ममता, रचना, दिव्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा : डॉ. संजीव
बड़ौत। विजय भव विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के द्वारा हिंदी भाषा के महत्व को उजागर किया। अर्पिता भारद्वाज, जानवी, आयुषी, युवराज, आर्यन ने नुक्कड़ नाटक हिंदी एकता का सूत्र के माध्यम से हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा का आह्वान किया। प्रधानाचार्य पूजा पंवार ने भी हिंदी बोलने पर जोर दिया।
चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में कालेज निदेशक एवं आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर हिंदी विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। कार्यक्रम में अपेक्षा जैन, देव कुमार राना, अंशु तोमर, परविंदर तोमर, हिमांशु तोमर, पंकज कुमार, अनीता, परनिता, निशा, यासमीन, इसराना मौजूद रहे। उधर जन विजय इंटर कॉलेज कुरड़ी नांगल में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में हुई निबंध प्रतियोगिता का शीर्षक राजभाषा हिंदी रहा।
प्रतियोगिता में गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज रमाला, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, गोल्ड बिल इंटर कॉलेज किरठल आदि सहित 15 स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ट्रस्ट के संस्थापक प्रदीप कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर प्रधानाचार्य कुशलवीर, आयोजक डॉ. पंकज मिश्र, व्यवस्थापक प्रमोद कुमार, संयोजक दीपेंद्र सिंह, समन्वय कपिल देव, संदीप कुमार, हरिश्चंद्र , मुकेश कुमार, रीना, रविन्द्र सिंह, प्रगति, सिंधु , अतुल दूबे आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में भी निबंध प्रतियोगिताएं हुई।