फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hijacked merchant returned

अपहर्त व्यापारी लौटा, बाइक नहीं मिली

Fri, 03 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hijacked merchant returned
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय में बाइक में पेट्रोल डलवाने गए फल व्यापारी का तमंचे के बल पर बाइक समेत अपहरण किया। फल व्यापारी ने कहा बदमाशों ने उसकी बाइक और नगदी लूट ली। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

अमीनगर सराय कस्बा निवासी नितिन जैन पुत्र अनिल जैन का कस्बे में फलों का व्यापार हैं। नितिन जैन ने बताया कि बुधवार की रात में करीब आठ बजे वह कस्बे के पास में ही स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने जा रहा था। जैसे ही वह बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से किसी ने उसके ऊपर हमला किया। इसके बाद वह बाइक समेत नीचे गिर गया। इसके बाद दो बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर उसे अपनी बाइक पर बैठाया और सैड़भर के जंगल में उसके साथ मारपीट कर 12 सौ रुपये की नगदी और बाइक लूटकर भाग गए। जैसे तैसे व्यापारी नितिन अपने घर पहुंचा और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा प्रथम दृष्टा यह मामला संदिग्ध लग रहा है। बाइक चोरी का मामला दर्ज किया है। व्यापारी ने कहा पुलिस उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है। उसका अपहरण किया, लेकिन पुलिस मामले को बाइक चोरी का बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed