फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Higher price for sanitizer and mask will be recovered

सैनिटाइजर व मास्क की अधिक कीमत वसूली तो होगी कार्रवाई

Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Higher price for sanitizer and mask will be recovered
बागपत/खेकड़ा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बागपत और खेकड़ा शहर के मेडिकल स्टोर एवं जनरल स्टोरों का निरीक्षण किया। सभी संचालकों को कीमत के अनुसार ही सैनिटाइजर एवं मास्क बेचने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक कीमत वसूलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते अधिकांश मेडिकल एवं जनरल स्टोरों पर सैनिटाइजर एवं मास्क का स्टॉक समाप्त हो गया। डिमांड के बाद भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कुछ दुकानदार इसका फायदा उठाकर ग्राहकों से सैनिटाइजर व मास्क की अधिक कीमत वसूल रहे है। मंगलवार को एसडीएम ने नगर के मेडिकल एवं जनरल स्टोरों का निरीक्षण कर संचालकों को कीमत के अनुरूप बेचने के निर्देश दिए। अगर कहीं कोई अनियमितता मिली तो कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम राम नयन ने बताया कुछ स्टोर संचालकों ने सैनिटाइजर व मास्क के दाम बढ़ा दिए है। मंगलवार को निरीक्षण कर सभी को हिदायत दे गई है। कोई भी अनियमितता मिलने पर संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा में भी एसडीएम राजपाल सिंह और तहसीलदार यदुवंश कुमार ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। कहा कि यदि किसी ने मास्क आदि को ब्लैक में बेचने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा, एसएसआई मुनेश पंवार, सतेंद्र कुमार, सुमित कुमार, सुधीर पंवार, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed