{"_id":"6827960a0da140fb45049e02","slug":"here-it-is-our-resignationwe-dont-want-to-become-anganwadi-workers-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-131509-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लो जी! हमारा इस्तीफा...हमें नहीं बनना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लो जी! हमारा इस्तीफा...हमें नहीं बनना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
बागपत। लो जी! हमारा इस्तीफा। हमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं बनना है। अच्छी नौकरी समझकर आवेदन कर दिया था। हमें नहीं पता था कि 6000 की नौकरी में इतनी टेंशन है। बाल एवं पुष्टाहार विभाग में मार्च में भर्ती होने के डेढ़ महीने बाद ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया। यहां अभी तक चार कार्यकर्ता इस्तीफा दे चुकी हैं।
बाल एवं पुष्टाहार विभाग में पिछले कई साल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 191 पद खाली थे। जिनपर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए और मेरिट व अन्य नियमों को पूरा करने पर मार्च 2025 में 129 पदों पर भर्ती पूरी हुई। इनमें से 128 कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन कर लिया और एक ने ज्वाइन नहीं किया। मगर अब डेढ़ महीने बाद ही कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है।
यहां विभाग में अनुचर से लेकर अधिकारियों तक के पद पहले ही रिक्त पड़े हैं। 325 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मिनी केंद्रों पर महिला कार्यकर्ता नहीं हैं। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन करते ही इस्तीफा देना शुरू किया तो विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ गई। क्योंकि पहले ही लूंब, बामनौली, पलड़ा समेत 62 आंगनबाड़ी केंद्र आवेदन नहीं आने से खाली रह गए थे और अब नियुक्त होने के बाद कार्यकर्ता इस्तीफा देने लगी हैं।
विज्ञापन
n पढ़ाई करके बनाना है कॅरिअर: जिन चार कार्यकर्ताओं ने अभी तक इस्तीफा दिया है। यह सभी अविवाहित है और ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्होंने भर्ती का विज्ञापन देखकर आवेदन कर दिया था, मगर अब पूरी स्थिति सामने आने के बाद दूसरी नौकरी की तैयारी करने की इच्छा जताई। बाल एवं पुष्टाहार विभाग कार्यालय में इस्तीफा देने पहुंची एक कार्यकर्ता ने बताया कि हम छह हजार रुपये मानदेय के लिए कॅरियर दांव पर नहीं लगाएंगी। क्योंकि इस नौकरी के साथ पढ़ाई करने के लिए समय मिलना मुश्किल है। केवल पढ़ाई करके दूसरी नौकरी की तैयारी की जाएगी।