फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Hemp smugglers beat up youths by taking them hostage

गांजा तस्करों ने युवकों को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 26 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hemp smugglers beat up youths by taking them hostage
बड़ौत। गुराना रोड पर शुक्रवार को गांजा तस्करों ने तीन युवकों को बंधक बनाकर मारपीट की। किसी तरह एक युवक बंधनमुक्त होकर कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जलालपुर गांव का रहने वाला रकमुद्दीन अपने दोस्त दानिश के साथ नगर की गुराना रोड पर अपने एक रिश्तेदार के यहां पर आया हुआ था। वे रिश्तेदार से मिलकर वापस लौट रहे थे तो रास्ते में कुछ लोग गांजा बेक रहे थे। रकमुदीन व उसके दोस्तों ने इसका विरोध किया और मोबाइल से गांजा ब्रिकी की वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि गांजा तस्करों ने उन्हें बंधक बना लिया और मारपीट की। किसी तरह रकमुदीन वहां से बंधनमुक्त होकर कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि घायल रकमुदीन को ही कोतवाली में बैठा लिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है। लोगों ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस की सह पर गुराना रोड पर खुलेआम गांजा तस्करी हो रही है। उन्होंने एसपी से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed