बागपत/बड़ौत/बिनौली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार का विश्व तंबाकू दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सीएचसी बागपत से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए सीएचसी पर ही संपन्न हुई। रैली में स्वास्थ्यकर्मी लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए जागरुक किया।
रैली का शुभारंभ सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन करने से मुंह का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे मौत भी हो सकती है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ अजेंद्र मलिक, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत, डॉ सुधीर शर्मा, डॉ विकास, फार्मासिस्ट मनोज गोपी के अलावा एएनएम, आशा मौजूद रही। जिला खेल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं, कर्मचारियों व प्रशिक्षकों को तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान एथलेटिक्स प्रशिक्षक लाल धर्मेंद्र प्रताप, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, बड़ौत में सीएचसी पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने सभी को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई। वहीं, थाना परिसर बिनौली में इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने पुलिसकर्मियों को तंबाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने में योगदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान, एसआई आदित्य कुमार, केपी भाटी, तेजवीर सिंह, महेंद्र सिंह, वरुण मोदी आदि शामिल रहे।