फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: कुत्तों की नसबंदी शुरू कराई गई, पहले दिन दो की हुई

Thu, 04 Sep 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
health news
बागपत। बिजरौल गांव के चौधरी चरण सिंह पशु पॉलीक्लीनिक पर कुत्तों की पहली बार नसबंदी की गई। वहां चिकित्सकों ने दो कुत्तों की नसबंदी की और उनकी निगरानी शुरू कर दी है। अन्य कुत्तों को भी पकड़कर नसबंदी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अभी तक एक भी कुत्तों की नसबंदी नहीं हुई थी और बुधवार को पहली बार नसबंदी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पशुओं के कल्याण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए नसबंदी करने के लिए कदम उठाया गया। बिजरौल के चौधरी चरण सिंह पशु पॉली क्लीनिक में पहली बार नसबंदी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस क्रम में बड़ौत क्षेत्र से संरक्षित दो निराश्रित स्ट्रीट डॉग्स (एक नर एवं एक मादा) का शल्य चिकित्सा द्वारा बधियाकरण किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि गाजियाबाद से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राहुल चौधरी (सर्जन) व डॉ. विजय पाठक ने सफलता के साथ पहली बार दो कुत्तों की नसबंदी की है और अब इनकी देखभाल की जा रही है। कुत्तों के सुरक्षित रहने के बाद अन्य की भी नसबंदी करने की प्रक्रिया की जाएगी। इस दौरान डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. रोहित व डॉ. त्रिभुवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed