फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: बच्चों से गाड़ी धुलवाने वाले प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 07 Aug 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
health news
बागपत। हिसावदा गांव के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों गाड़ी धुलवाने वाले प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उसका वीडियो भी सामने आया। इसकी जांच कराने के बाद बीएसए गीता चौधरी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर लुहारा के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

हिसावदा के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार खोबा छात्रों से अपना निजी कार्य कराते थे और उनकी शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे थे। बच्चों से स्कूल में गाड़ी धुलवाई जाती थी। इसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गई। इसके अलावा भी कई आरोप लगाए गए थे। इसकी जांच कराई गई तो प्रधानाध्यापक पर लगे आरोप सही मिले। उनको गरीब बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनने, बच्चों से गाड़ी धुलवाने, शौचालय की सफाई कराना, बरसात में बच्चों से विद्यालय की छत साफ कराने, विभागीय आदेशों का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए बीएसए गीता चौधरी ने निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने तक निलंबित प्रधानाध्यापक को लुहारा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो से संबद्ध कर दिया गया है। जांच बागपत खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed