फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: भूसा खाते ही सात पशुओं की मौत, पांच की हालत बिगड़ी

Tue, 13 Oct 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
health news
दोघट। भूसा खाते ही सिनौली गांव के किसान सतीश मान के पांच पशुओं की मौत हो गई, जबकि दो की हालत बिगड़ गई। इसके अलावा गांगनौली गांव के किसान जगपाल सिंह के दो पशुओं की मौत हो गई, जबकि तीन पशुओं की हालत बिगड़ गई। वहां आए पशु चिकित्सक ने बीमार पशुओं का उपचार किया। जांच में पता चला कि पशुओं को डाले गए भूसे के ऊपर यूरिया, खाद के बोरे रखने से भूसा जहरीला हो गया। उस भूसे को खाने से मौत होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांगनौली गांव निवासी किसान जगपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब चार बजे अपने घेर में पशुओं को भूसा एवं ज्वार का चारा मिलाकर डाला था। इसके आधा घंटा बाद ही पशुओं की हालत बिगड़ने लगी। पशुओं ने चारा खाना बंद कर दिया और एक घंटे बाद ही एक भैंसे और एक कटिया की मौत हो गई। दो की मौत व तीन पशुओं की हालत बिगड़ने की जानकारी पशु चिकित्सकों को दी। दाहा केंद्र से आए डॉ. जितेंद्र राठी, डॉ. जितेंद्र डबास, मनोज कुमार और शमशाद ने बीमार पशुओं का उपचार किया। उन्होंने जांच की तो भूसे के ऊपर खाद और यूरिया के कट्टे रखे हुए मिले। डॉ. जितेंद्र राठी ने बताया कि यूरिया खाद के पास रखा चारा खाने से पशुओं में नाइट्रोजन गैस के कारण अफारा बन गया था, जिससे दो पशुओं की मौत हो गई। उपचार के बाद तीन पशुओं की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

इसके अलावा सिनौली गांव के किसान सतीश मान के यहां चारा खाते ही तीन भैंस और दो गाय की मौत हो गई, जबकि दो पशुओं की हालत खराब हो गई। वहां गए चिकित्सकों ने जांच की तो उन्होंने दावा किया कि दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए चारे में यूरिया मिलाकर खिलाया जा रहा था। पशुपालक को सलाह दी कि यूरिया मिलाकर खिलाने पर पशु की हालत बिगड़ती है तो तुरंत उसे सिरका पिलाया जाए, जिससे हालत में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
पशुओं की मौत होने का मामला जानकारी में आया है। सिनौली में चारे-भूसे के साथ यूरिया मिलाकर खिलाया गया, जिससे पशुओं की मौत हो गई। पशुओं को यूरिया नहीं खिलाना चाहिए।
-रमेश चंद यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed