{"_id":"60fc5f158ebc3e66ff24d792","slug":"health-department-ready-to-deal-with-third-wave-baghpat-news-mrt54888235","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार
विज्ञापन
पीकू में तैयार किया गया ऑक्सीजन रुम
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में पहुंचे पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीकू) के लिए उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीकू) के लिए शासन स्तर से उपकरण मिल गए है। यूनिट में 40 बेड का अस्पताल और 15 वेंटिलेटर का वार्ड तैयार कराया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार हो चुका है और पाइप लाइन बिछवाई जा रही है। चिकित्सकों को बच्चों के उपचार के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए संवेदनशील बताई जा रही है। तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला अस्पताल में 40 बेड का पीकू वार्ड तैयार कराया जा रहा है। इसके अलावा सभी सीएचसी पर बेड आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो चुका है, पाइप लाइन बिछाई जा रही है। सीएचसी खेकड़ा और सीएचसी सरुरपुर में ऑक्सीजन प्लांट तैयार कराया जा रहा है। बच्चों के उपचार के लिए चिकित्सकों, स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि पीकू के लिए शासन स्तर से उपकरण उपलब्ध हो गए है। जिला अस्पताल में 40 बेड और 15 वेंटिलेटर की व्यवस्था कराई गई है। सोमवार तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
पीकू के लिए तैयार किया स्टाफ
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राज सिंह ने बताया कि जिले में चार बाल रोग विशेषज्ञ है। तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।