फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Headmaster accused of selling rice and beating a child

Baghpat News: प्रधानाध्यापक पर चावल बेचने और बच्चे की पिटाई का आरोप

Thu, 19 Sep 2024 04:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 19 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Headmaster accused of selling rice and beating a child
बागपत। बिचपड़ी गांव के ग्राम प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर मिड-डे-मिल का चावल बेचने और बच्चों की पिटाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने स्कूल की लाइट व अन्य सामान भी बेचने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने बीएसए से शिकायत कर उनका स्कूल से स्थानांतरण कराने और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसका एक वीडियो भी वायरल किया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान फिरे सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक मोहन सिंह ने कुछ दिन पहले स्कूल से बच्चों के मिड-डे-मिल का चावल बेच दिया था। स्कूल के दो बच्चों सत्यम और संयम ने इसकी जानकारी अभिभावकों को दी थी। जिस पर प्रधानाध्यापक ने दोनों बच्चों की पिटाई कर दी। बुधवार को ग्राम प्रधान स्कूल पहुंचे और उन्होंने प्रधानाध्यापक से चावल बेचने और बच्चे की पिटाई करने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसको लेकर प्रधान व प्रधानाध्यापक के बीच नोकझोंक भी हुई। उन्होंने बीएसए से प्रधानाध्यापक का स्कूल से स्थानांतरण करने और उनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान ने इसका एक वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें प्रधानाध्यापक खुद के कुछ भी करने का अधिकार बता रहे है। वीडियो में वह मेज पर पैर रखकर कुर्सी को पीछे की तरफ झुकाकर लेटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। ग्राम प्रधान बार-बार चावल बेचने का आरोप लगा रहे थे। इस बारे में मैंने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। इस तरह मुझ पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। - मोहन कुमार, प्रधानाध्यापक
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed