फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Haryana Police stopped ten tractor-trolleys of farmers carrying paddy crop.

Baghpat News: धान की फसल ले जा रहे किसानों की दस ट्रैक्टर-ट्रॉली हरियाणा पुलिस ने रोकी

Mon, 27 Oct 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 27 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police stopped ten tractor-trolleys of farmers carrying paddy crop.
छपरौली। कुर्डी-नांगल गांव से दस ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर हरियाणा मंडी में जा रहे किसानों को समालखा में पुलिस ने रोक लिया। इसको लेकर वहां हंगामा भी हुआ। यूपी के किसानों को हरियाणा में धान बेचने से रोकने पर किसानों ने नाराजगी जताई और हरियाणा प्रशासन से धान बेचने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन


कुर्डी नांगल गांव से दस से अधिक किसान धान की फसल लेकर रविवार को पानीपत मंडी जा रहे थे। नांगल गांव के प्रधान जगपाल, किसान रणवीर सिंह ने बताया कि समालखा में हरियाणा पुलिस और वहां के किसानों ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रुकवा लीं। बताया कि किसानों ने हरियाणा पुलिस से धान बेचने के लिए मंडी जाने देने की मांग भी की, लेकिन हरियाणा पुलिस ने पाबंदी का हवाला देकर आगे नहीं जाने दिया। इसके चलते रविवार को धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां समालखा में खड़ी रहीं। इस मौके पर किसान बिट्टू, मोहन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। छपरौली पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed