फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Had hatched a conspiracy to murder himself to escape from the court.

Baghpat News: न्यायालय से बचने के लिए रची थी अपनी हत्या की साजिश

Sun, 29 Oct 2023 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Had hatched a conspiracy to murder himself to escape from the court.
बड़ौत। गुराना गांव के युवक ने न्यायालय से बचने के लिए अपनी हत्या की झूठी साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस को हत्यारोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, उसका कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

आपको बता दें कि गुराना गांव निवासी धर्मेन्द्र का बेटा राकेश बृहस्पतिवार रात मकान मेें बने एक कमरे में सोने गया था। शुक्रवार सुबह जब धर्मेन्द्र उसे जगाने के लिए कमरे के पास पहुंचा तो अंदर से आवाज नहीं आई। जब राकेश कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। राकेश लापता था और उसकी चारपाई का खून पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को लेकर जंगल में तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने चारपाई पर पड़े खून को जांच के लिए भेजा था। बता दें कि लापता युवक राकेश ने 17 जुलाई 2018 में बड़ावद निवासी कुलदीप उम्र 20 वर्ष पुत्र यशपाल सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। कुलदीप के दादा मास्टर सुखराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ौत मेरठ मार्ग पर स्थित रंछाड मोड़ पहुंचकर विकास पुत्र सुनील निवासी रंछाड, राकेश पुत्र धर्मेंद्र निवासी गुराना को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय बागपत में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह मेरठ भेज दिया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस की जांच में लापता हत्यारोपी युवक राकेश की लोकेशन दिल्ली मेें पाई गई है। इससे लगता है कि उसने न्यायालय से बचने के लिए अपनी हत्या की झूठी साजिश रची है।
विज्ञापन


वर्जन----
लापता हत्यारोपी युवक की लोकेशन दिल्ली में पाई गई है। पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में है। दिल्ली में लोेकेशन मिलने से यह साबित हो रहा है कि उसने न्यायालय से बचने के लिए खुद की हत्या की झूठी साजिश रची है, उसके पकड़े जाने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।- देवेश कुमार सिंह इंस्पेक्टर बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed