फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ha hant Banabhatta Award for Arvind Tiwari for the novel

हा हंत! उपन्यास के लिए अरविंद तिवारी को बाणभट्ट पुरस्कार

Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ha hant Banabhatta Award for Arvind Tiwari for the novel
बागपत। आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नंगला सिनौली में संस्कृत के शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी को उनके उपन्यास हा हंत! के लिए बाणभट्ट पुरस्कार दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ ने पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी मूल रूप से बिहार प्रदेश के गोपाल गंज जिले के मटिहानी माधो गांव के रहने वाले हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से शास्त्री, एमए संस्कृत और पीएचडी की उपाधि ग्रहण की। संस्कृत प्रवक्ता के तौर पर जिले के आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नंगला सिनौली में पढ़ाते हैं। तिवारी ने बताया कि साल 2014 मेें उनका उपन्यास हा हन्त! प्रकाशित हुआ था। इस उपन्यास को साल 2019 के नामित पुरस्कार बाणभट्ट के लिए चुना गया है। इसमें उन्हें 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा बाल साहित्य के लिए उन्हें 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपन्यास में देश की ज्वलंत समस्याओं को उठाया गया है। यही वजह है कि उन्हें पुरस्कार के लिए चुना गया है। दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय ग्वालीखेड़ा के प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शास्त्री ने पुरस्कार के लिए चयन होने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed