फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Gurjar Mahasabha honored the talents

Baghpat News: गुर्जर महासभा ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

Mon, 05 Aug 2024 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gurjar Mahasabha honored the talents
- गांवड़ी के राजेश पायलट हाईस्कूल में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बिनौली। गांवड़ी के राजेश पायलट पब्लिक हाईस्कूल में रविवार को गुर्जर महासभा के तत्वावधन में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के अध्यक्ष डॉ. कर्मवीर सिंह ने अतिथियों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिना ज्ञान शिक्षा अधूरी है। शिक्षा के साथ-साथ ज्ञान हासिल करना भी अति आवश्यक है। जिला पंचायत सदस्य संजय डीलर निबाली ने कहा कि शिक्षा के साथ युवा खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ें और समाज का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में समाज के 25 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। देवेंद्र सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह बली, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, जिला पंचायत सदस्य संजय, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बैंसला, सचिव डॉ. महेंद्र सिंह, एडवोकेट गजेंद्र सिंह बली, प्रधानाचार्य कृष्णपाल चौधरी, प्रबंधक दिनेश गुर्जर, प्रधान अमरजीत राणा, कृष्णपाल प्रधान, विनोद तंवर, नीरज भड़ाना, कालू प्रधान, महिपाल भेड़िया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed