फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Greenery will once again wave on the Baraut-Muzaffarnagar route

बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर फिर लहराएगी हरियाली..........

Sat, 01 Aug 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Greenery will once again wave on the Baraut-Muzaffarnagar route
बड़ौत- मुजफ्फरनगर मार्ग पर पौधारोपण करते कर्मचारी - फोटो : BARAUT
रोपे जाएंगे साढे़ दस हजार पौधे, तैयारी शुरू, सहारनपुर नर्सरी की पौधे से बढे़गी मार्ग की रौनक
विज्ञापन

चौड़ीकरण के दौरान काटे गए थे हजारों पेड़
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर एक बार फिर हरियाली लहराएगी। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है। सहारनपुर नर्सरी की पौधे इस मार्ग की रौनक बढ़ाएगी।
उल्लेखनीय है कि बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग के चौड़ीकरण के चलते गत वर्ष तकरीबन ढाई हजार पेड़ जिला बागपत की सीमा में सड़क के दोनों तरफ काटे गए थे। सड़क के चौड़ीकरण के दौरान इस मार्ग पर लगभग हरियाली बिल्कुल खत्म हो गई थी। मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद 10 दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो क्रान्फसिंग के माध्यम से इस मार्ग पर शिलान्यास किया है। फिलहाल अब दोबारा से इस मार्ग पर हरियाली बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान समय में आरसीसी कंपनी मार्ग के दोनों ओर पौधे रोपित करने का कार्य कर रही है। पांच साल तक रोपे गए पौधों की देखरेख भी कंपनी के जिम्मे ही रहेगी।
विज्ञापन

छायादार और फलदार लगेंगे पौधे
बड़ौत। आरसीसी कंपनी के क्षेत्रीय इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बाय वाले से बड़ौत तक लगभग 35 किलोमीटर लंबे रूट पर हरियाली बिखेरने के लिए शीशम, आंवला, यूकोलिप्टस, अर्जुन, अमरूद, जामुन आदि छायादार और फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मार्ग के दोनों तरफ लगाए जाने वाले पौधे सहारनपुर नर्सरी से मंगवाए जा रहे हैं। इसके लगाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed