फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Greenery Teej, Brightness in the markets

हरियाली तीज, बाजारों में बढ़ी रौनक

Wed, 22 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Greenery Teej, Brightness in the markets
घरों में पड़ गए झूले, महिलाओं ने भी घर में ही तीज मनाने की कर ली तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। हरियाली तीज के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्योहार को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। बाजारों में चूड़ियों, शृंगार और जनरल स्टोरों पर त्योहार की खरीददारी के की लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। पर्व को देखते हुए घरों में झूले पड़ गए है। नगर में जगह-जगह बच्चें और महिलाओं ने झूला झूला और तीज के गीत गाएं।

दो दिन बाद महिलाओं का तीज का त्योहार है। त्योहार को लेकर महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। शहर के बाजारों में महिलाओं और बच्चों की भीड़ बढ़ गई है। सबसे अधिक भीड़ चूड़ियों की दुकानों पर, शृंगार की दुकानों व जनरल स्टोरों पर महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की। मेरठ रोड शुगर मिल कालोनी, ठाकुरद्वारा मोहल्ला, मुन्नालाला एंकलेव में घरों में झूले डाल लिए है। शुगर मिल कालोनी की बबीता का कहना है कि पर्व प्रतिवर्ष पर्व को धूमधाम से मनाती है। मोहल्लें की औरतें इक्ट्ठा होकर झूला झूलती है और तीज के गीत गाती है। ठाकुरद्वारा मोहल्ला की नेहा शर्मा का कहना है कि त्योहार पर घर में नए-नए पकवान बनाए जाते है। महिलाएं व बच्चें झूला झूलते है। इस बार कोरोना महामारी के कारण घर में बच्चों के झूला डाल दिया है। मुन्ना लाल एंकलेव की पूनम जैन का कहना है कि तीज के पर्व पर मोहल्ले की महिलाएं गीत गाकर व झूला झूलकर पर्व को मनाती है। घर में पकवान बनाए जाते है। उन्होंने पर्व की तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed