फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   gram panchayat member election results declared

रिक्त पदों पर जीते सदस्य, ग्राम पंचायतों का कोरम हुआ पूरा

Tue, 15 Jun 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
gram panchayat member election results declared
बागपत। ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर सोमवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। बागपत ब्लॉक में 24 ग्राम पंचायत सदस्य तो बीडीसी नौरोजपुर गुर्जर वार्ड 45 से देवेंद्र 391 वोट से विजयी हुए। वहीं, पिलाना ब्लॉक में नौ सदस्य विजेता घोषित किए गए। इससे ग्राम प्रधानों का कोरम पूरा हो गया है। उन्हें जल्द शपथ दिलाकर विकास कराने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, बागपत ब्लॉक में एकत्र भीड़ को पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा।
विज्ञापन

जनपद में त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के लिए द्वितीय चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। दो मई को मतगणना शुरू हुई थी। करीब 970 के ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी पद खाली रह गए थे। जिसके चलते 83 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हो पाया था। इन गांवों के प्रधान शपथ तक नहीं ले पाए थे। इसके बाद इन पदों पर उप चुनाव में शनिवार को मतदान किया था। वहीं, खेकड़ा व बिनौली ब्लॉक में कई सदस्य निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

बागपत ब्लॉक में 24 ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी, पिलाना ब्लॉक में नौ ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर शनिवार को चुनाव हुआ। बागपत, पिलाना, बड़ौत व छपरौली ब्लॉक में आज मतगणना हुई। यहां दोपहर तक चली मतगणना में सभी के परिणाम घोषित कर दिए गए और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी सभी एजेंट की तलाशी लेने व उनका आईकार्ड देखने के बाद ही अंदर जाने दे रहे थे। सभी को मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलाना ब्लॉक के गौसपुर के वार्ड संख्या 4 से यूनुस, वार्ड संख्या 10 से जावेद अली, वार्ड संख्या 8 से हंसारा, वार्ड संख्या 15 से संतोष, वार्ड संख्या 2 से अनुज कुमार और वार्ड संख्या 14 से जमशेद विजयी हुए। दौलतपुर के वार्ड संख्या 4 से शिवकुमार, हबीबपुर नंगला के वार्ड संख्या 8 से कृष्णपाल और घटोली के वार्ड संख्या 1 से अमरीश विजयी घोषित हुए। सभी विजयी प्रत्याशियों को आरओ द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।

डीएम ने लिया व्यवस्था का जायजा
डीएम राजकमल यादव ने रविवार को मतगणना स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एजेंटों से भी जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतगणना निष्पक्ष होनी चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed