फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   GPS machines were stalled, how survey

हांफने लगी जीपीएस मशीनें, कैसे होगा सर्वे 

Thu, 02 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 02 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
GPS machines were stalled, how survey
फसल का निरीक्षण करते जिला गन्ना अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
जीपीएस से गन्ने का सर्वे कराने में लगी टीमों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रमाला और बागपत चीनी मिल क्षेत्र में पहली बार जीपीएस से सर्वे हो रहा है, इसलिए यहां टीमों के सामने अधिक मुश्किलेें है। 107 मशीनों में करीब 15 खराब हो गई है, जिन्हें हैदराबाद भेजा है।

गन्ना विभाग ने बागपत, रमाला और मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र में गन्ने का सर्वे करा रहा है। जनपद की रमाला और बागपत चीनी मिल ऐसी हैं, जिनके क्षेत्रों में पहली बार यह व्यवस्था लागू की गई है। सर्वे में 107 मशीनों से कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


करीब 15 दिन से चल रहे अभियान में प्रगति है, लेकिन मशीनों की खराब कर्मचारियों को परेशान कर रही है। कहीं नाम में गड़बड़ है तो कहीं दिशा ही गलत बता देती हैं। ऐसे में कर्मचारियों को फीते से पैमाइश करनी पड़ती है। कर्मचारियों ने बताया 15 मशीन खराब हैं, जिन्हें हैदराबाद भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले डीसीओ
जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया गन्ने के सर्वे कार्य में विभाग की 107 टीमों को लगाया है। कार्य प्रगति पर है। मशीनों में खराबी का मामला सामने आया है। दुरुस्त कराकर सर्वे कार्य को पूरा कराया जाएगा।


सर्वे के लिए पहुंची टीम
जिला गन्ना अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को लुहारा क्षेत्र में सर्वे कार्य किया। गन्ना समिति चेयरमैन बिल्लू राणा मौजूद रहे। डीसीओ ने बताया कई गांवों में सर्वे के दौरान वह खुद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed