{"_id":"573a13054f1c1be516ac726b","slug":"government-should-be-empty-jails","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार चाहती है खाली हो जाएं जेलें : रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार चाहती है खाली हो जाएं जेलें : रामगोपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 17 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर रामगोपाल यादव का स्वागत करते ओंकार यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कोई सरकार अपराधों का ग्राफ बढ़ते देखना नहीं चाहती। अपराध कम होंगे तो लोग जेल नहीं जाएंगे, लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है। कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा जेल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। बंदियों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
सोमवार को अब्दुल्लापुर गांव में बागपत जेल के उद्घाटन समारोह में प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा अपराध बढ़ेंगे तो जेल में बंदियों की संख्या बढ़ेगी। जेल में जितने बंदी कम होंगे, वही अच्छा है। उन्होंने कहा नियमित रूप से जेल का निरीक्षण जरूरी है। जेल मंत्री को समय-समय पर औचक निरीक्षण करना चाहिए।
कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा बंदियों को स्वच्छ पेयजल और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जेलों में बंदियों को आरओ का पानी मिलेगा। सामान सप्लाई करने के लिए एक एजेंसी के बजाए अब छह-छह एजेंसियां लगेंगी। वीडियो कांफेसिंग की सुविधा का विस्तार किया जा रहा है, इससे पुलिस का खर्चा और अदालत का समय भी बचेगा। बंदियों पर किसी भी कीमत पर अत्याचार नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर सिवाल खास के विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद , एमएलसी राकेश यादव, पशुधन प्रसार के सलाहकार साहब सिंह, राज्य मद्य निषेध परिषद के चेयरमैन डॉ कुलदीप उज्ज्वल, जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव, हाजी तराबुद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ओंकार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, अभयवीर यादव, संजीव यादव, एडवोकेट विजयपाल, सौदान सिंह, सभासद भूरू कुरैशी, गजेंद्र बली आदि मौजूद रहे।
मंच पर जगह के लिए मची आपाधापी
जिला कारागार परिसर में सजाए गए मंच पर चढ़ने को लेकर आपाधापी मच गई। सपा महासचिव रामगोपाल यादव और जेल मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया जैसे ही मंच पर चढ़े, उनके पीछे नेताओं की भीड़ भी मंच की ओर लपक पड़ी। पुलिसकर्मियों की कई माननीय नेताओं से खींचतान हुई। मंच पर पड़े सोफों पर भी जगह कम पड़ गई।
‘यूं ही झगड़ते रहे तो छोटी पड़ जाएगी जेल’
सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि बागपत के लोग मामूली बातों पर झगड़ते हैं। बच्चों के मामूली विवादों में भी बड़े आमने-सामने आ जाते हैं। इस तरह के व्यवहार में सुधार की जरूरत है। भाईचारे के साथ मिल जुल कर रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां की खेती उर्वरा हैं। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। जो बच्चे नौकरी करना चाहते हैं वह नौकरी करें और जो खाली हैं वह खेती के काम पर ध्यान दें। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर यहां के लोग यूं ही झगड़ते रहेंगे तो जेल भी छोटी पड़ जाएगी।
तीस करोड़ रुपये की आई है लागत
आईजी (जेल) देवेंद्र चौहान ने बताया 660 बंदियों की क्षमता वाली बागपत जेल का निर्माण वर्ष 2004 में प्रारंभ हुआ था। अगस्त 2015 मे निर्माण एजेंसी ने इसे हैंडओवर किया। लगभग 30 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य पूरा हुआ है। 21 एकड़ पर जिला कारागार बनाई गई है। बंदियों के लिए वीडियो कांफ्रेसिंग की सुविधा उपलब्ध है। महिला बंदियों के लिए अलग से बैरक बनाई गई है।
यूपी की जेलों में बचाएंगे पानी
कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने कहा यूपी की जेलों में पानी बचाने के लिए कार्य किया जाएगा। जेलों में प्रतिवर्ष चार करोड़ लीटर पानी की बचत कराई जाएगी। बंदियों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा। जेल के स्टाफ को भी निर्देश दिए हैं।
ऐसा होगा बागपत कारागार
जिला जेल में चार सामान्य बैरक, एक बी क्लास बैरक, एक राजनीतिक बैरक, एक महिला बैरक और एक बच्चा बैरक बनाई गई है। उधर, कर्मचारियों के लिए टाइप-2 के 70, टाइप-3 के छह, एवं टाइप-चार के दो भवनों का निर्माण होना है। अभी तक 56 क्वार्टर बनकर तैयार हो गए हैं।
बाहर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
जिस वक्त प्रोफेसर रामगोपाल यादव और कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया जेल का निरीक्षण कर रहे थे, उसी समय जेल में नेताओं के पास तक पहुंचने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर हंगामा किया। काफी देर तक यहां पुलिस को कार्यकर्ताओं को हटाना पड़ा।