{"_id":"65ce8155d77a3bb38f037c67","slug":"got-a-budget-of-rs-70-lakh-for-high-mast-lights-and-roads-baghpat-news-c-28-1-bag1001-109978-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हाईमास्ट लाइटों और सड़कों के लिए 70 लाख का बजट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हाईमास्ट लाइटों और सड़कों के लिए 70 लाख का बजट मिला
Fri, 16 Feb 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गांवों को रोशन करने और सड़कों का निर्माण कराने के लिए विधान परिषद सदस्य ने ग्राम्य विकास अभिकरण को 70 लाख रुपये बजट भेजा है। गांवों और सड़कों की सूची जल्द भेजने की बात कही गई है, जिनमें उसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने 30 गांवों के मार्गों पर रोशनी की व्यवस्था करने का प्लान बनाया है। जिसके चलते विधान परिषद सदस्य ने 30 गांवों में 40 हाईमास्ट लाइटें लगवाने का निर्णय लिया। इसके अलावा जिले में छह सीसी रोड़ जर्जर हाल में होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसका समाधान कराने के लिए विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने छह सड़कों का निर्माण कराने की तैयारी की।
जिलेभर में 40 हाईमास्ट लाइटों और सड़कों के निर्माण के लिए 70 लाख रुपये बजट ग्राम्य विकास अभिकरण को जारी कर दिया गया। हालांकि अभी तक कार्यों की सूची नहीं भेजी गई। जिसके चलते ग्राम्य विकास अधिकरण के अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था नामित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-विधान परिषद सदस्य ने लाइटों और सड़कों के लिए 70 लाख रुपये बजट जारी किया गया है। प्रस्ताव मिलते ही आंकलन तैयार कर काम शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सौरभ चौधरी, सहायक अभियंता, ग्राम्य विकास अभिकरण।