फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Goods of 14 transformers stolen in one night, supply of 45 tube wells stalled

Baghpat News: एक रात में 14 ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी, 45 नलकूपों की आपूर्ति ठप

Mon, 10 Apr 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 10 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Goods of 14 transformers stolen in one night, supply of 45 tube wells stalled
बागपत, बालैनी। मतानतनगर गांव के जंगल में शनिवार रात चोरों ने 14 ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। 14 ट्रांसफार्मरों से चोरी होने पर जंगल में 45 नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर चोरी होने से 60 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

जंगल में ट्रांसफार्मरों में लगातार चोरी की घटनाएं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मतानतनगर निवासी किसान दिल्लू, शकूर, राजेंद्र, श्रवण, वीरेंद्र, महिपाल, मांगे, ओमबीर, जयपाल, देविंदर, प्रभात, ओमपाल, कुलदीप और रामबीर ने बताया कि चोरों ने शनिवार देर रात नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मर को उखाड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर जब वे खेेतों में पहुंचे तो ट्रांसफार्मर उखड़े हुए मिले। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे उन्हें खेत में फसल की सिंचाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। जिन्होंने ट्रांसफार्मरों में नुकसान का आंकलन किया। ट्रांसफार्मरों में चोरी होने से रविवार शाम तक भी आपूर्ति चालू नहीं की गई। इस मामले में किसान श्रवण कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, सिंघावली अहीर बिजलीघर के अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि एक ट्रांसफार्मर से साढ़े चार लाख रुपये का नुकसान है, जिससे 14 ट्रांसफार्मरों में 60 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालैनी थाना प्रभारी का कहना है कि ट्रांसफार्मर के चोरी के मामले में तहरीर मिली है, जिसकी जांच की गई। कार्रवाई के लिए तहरीर बिजली थाने को भेज दी गई है। जिसमें विद्युत निगम के थाने से ही कार्रवाई की जाएगी।
- लगातार हो रही चोरियों से किसानों में रोष
किसान राजेश, बिरम आदि ने बताया कि पिछले छह महीने से खेतों में रखे ट्रांसफार्मरों में लगातार चोरी हो रही है। जिसमें बुढसैनी, बालैनी, पुरा महादेव, नवादा, हरियाखेड़ा समेत कई गांवों के जंगल में ट्रांसफार्मरों से चोरी की जा चुकी है। लेकिन अभी तक चोर नहीं पकड़े गए। चोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से किसानों में रोष पनप रहा है।

- सिसाना गांव में 48 घंटे बाद भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर
सिसाना गांव के रहने वाले किसान विनीत चौहान ने बताया कि उनके गांव में रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर से उखाड़कर सामान चोरी कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायत करने के बावजूद 48 घंटे बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। जिससे जंगल में बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed