फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Golden card to be made free, special campaign will run from 10 to 24 March

नि:शुल्क बनेंगे गोल्डन कार्ड, दस से 24 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान

Wed, 03 Mar 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Golden card to be made free, special campaign will run from 10 to 24 March
- दस्तक अभियान में आशा घर-घर जाकर लोगों को करेंगी जागरूक
विज्ञापन

- अब 30 रुपये ली जाती थी गोल्डन कार्ड बनाने की फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रधानमंत्री आयुष्मान और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस से 24 मार्च तक विशेष पखवाड़ा मनाया जाएगा। दस्तक अभियान में आशा घर-घर जाकर पात्रों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करेंगी।
प्रधानमंत्री आयुष्मान और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार दिया जाता है। जिले को 45 हजार 23 परिवारों के दो लाख 25 हजार 11 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला हुआ है। लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 22 हजार 406 परिवारों के 71 हजार 477 गोल्डन कार्ड ही बन सके है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि इसमें तेजी लाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 से 24 मार्च तक विशेष पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें छूटे लाभार्थियों के नि:शुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। संचारी नियंत्रण अभियान के दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में गोल्डन कार्ड की स्थिति
बागपत। ग्रामीण क्षेत्र में चिह्नित किए गए 28 हजार 575 परिवारों के एक लाख 42 हजार 875 पात्रों में से 52 हजार 70 और शहरी क्षेत्र के 15 हजार 674 परिवारों के 78 हजार 370 पात्राें में से केवल 18 हजार 697 के ही गोल्डन कार्ड बन सके है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में 774 परिवारों के 3870 पात्रों में से 706 के ही गोल्डन कार्ड बने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed