फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Giving up evil brings peace to the mind: Pandit Rajesh

बुराइयों का त्याग करने से मिलती है मन को शांति : पंडित राजेश

Thu, 24 Sep 2026 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Giving up evil brings peace to the mind: Pandit Rajesh
-श्रद्धालुओं ने उत्तम त्याग धर्म भक्ति भाव से मनाया
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दशलक्षण महापर्व के अवसर पर कस्बे के जैन मंदिरों में उत्तम त्याग धर्म भक्ति भाव से मनाया गया। साथ ही भगवान शांतिनाथ की पूजा की गई। बुधवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की नित्य नियम पूजा में भाग लिया।
शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पंडित राजेश राज ने इंद्र ध्वज महामंडल विधान शुरू कराया। इस विधान के पुण्यार्जक कमल जैन और आर्जव जैन रहे। पंडित राजेश राज ने इस दौरान कहा कि बुराइयों का त्याग करने से ही मन को शुद्धि मिलती है। उन्होंने अच्छे आचरणों से घर-परिवार में वृद्धि होने की बात कही। बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनि सुब्रत विधान का आयोजन हुआ। इसमें भगवान की शांति धारा और अभिषेक का सौभाग्य राहुल जैन को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने उत्तम त्याग धर्म की पूजा कर धर्म लाभ उठाया। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने उत्तम त्याग धर्म की पूजा की। यहां भगवान को 33 अर्घ्य अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed