{"_id":"6705addafa8559f83903cb34","slug":"girlfriend-committed-suicide-by-consuming-poison-boyfriend-hanged-himself-baghpat-news-c-27-1-smrt1007-133061-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी, प्रेमी ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी, प्रेमी ने लगाई फांसी
विज्ञापन
- युवती की मौत, युवक को बचा लिया गया
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़ (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर की युवती ने प्रेमी की किसी बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पता लगने पर पड़ोस में रहने वाले उसके प्रेमी ने भी फांसी लगाकर जान देनी चाही, लेकिन उसे बचा लिया गया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव में 19 वर्षीया युवती का पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मनमुटाव हो गया। बताया गया कि युवती ने युवककी किसी बात से आहत होकर जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
उधर, प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने भी अपने घर के पास एक पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों के देख लेने पर उसे बचा लिया गया। सूचना पर सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी और कोतवाल किशन अवतार पुलिस बल के साथ पहुंचे। मृतका के भाई की ओर से युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ अंजनी का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।