{"_id":"5e7659bd8ebc3e6fa2574e00","slug":"girl-s-mother-shot-dead-in-molestation-dispute-baghpat-news-mrt4746874178","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विवाद में लड़की की मां को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विवाद में लड़की की मां को मारी गोली
विज्ञापन
बागपत। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया था। गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। आरोप है कि शनिवार को आरोपी युवकों ने लड़की की मां को गोली मारकर घायल कर दिया है। महिला पक्ष की ओर से दोनाें के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
शुक्रवार को पीड़ित पक्ष व दो युवकों के बीच छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया था। देर शाम को गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। शनिवार को आरोपी युवकों ने पीड़ित लड़की की मां को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली कमर में लगी है। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बागपत सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने गांव के ही दो युवक राहुल व मोहित के खिलाफ नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। बागपत कोतवाल अरविंद कुमार का कहना है कि महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
चोरी का खुलासा करने की मांग
बागपत। पाबला बेगमाबाद के देवेंद्र धामा ने बताया कि नौ फरवरी को वह अपने परिवार के साथ कैलाशपुर गया हुआ था। उसके पीछे चोर घर से 75 हजार रुपये नगद, सोने की चेन, अंगूठी, कीमती कपड़े और चांदी के आभूषण आदि चोरी कर ले गए। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है। उसने शनिवार को कोतवाल अरविंद कुमार से शीघ्र घटना का खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।