Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Get the plot cut in the cemetery registered in the municipality, also get houses made from Duda

Baghpat News: कब्रिस्तान में प्लॉट काट पालिका में दर्ज कराए, डूडा से मकान भी बनवाए

Wed, 14 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Get the plot cut in the cemetery registered in the municipality, also get houses made from Duda
बागपत की नई बस्ती केतीपुरा में युवक से जानकारी लेते नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा - फोटो : BAGHPAT
- भू-माफियाओं के कब्रिस्तान व दलित पट्टों पर प्लॉट काटकर बेचने में फंसे नगर पालिका व डूडा के अधिकारी
विज्ञापन

-एडीएम ने नगर पालिका कार्यालय व नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर की जांच तो मामले का खुलासा हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के पुराने कस्बे में कब्रिस्तान व दलितों के पट्टे की जमीन पर प्लॉट काटकर पालिका में दर्ज करा दिए गए तो डूडा से उनपर मकान भी बनवा लिए गए। इसकी शिकायत पर मंगलवार को एडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने जांच शुरू कराई तो पूरा खुलासा हो गया। इसमें अब भू-माफिया, नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी, डूडा के अधिकारी फंस रहे है।
पुराने कस्बे की नई बस्ती केतीपुरा में पिछले दो साल से लगातार यमुना की तरफ प्लॉट काटकर बेचने का खेल चल रहा था। जहां बाहर से आकर लोग मकान बना रहे थे। जिसका पता चला कि वह प्लॉट कुछ भू-माफियाओं ने कब्रिस्तान व दलित पट्टे की जमीन में काटे जा रहे है। जिसकी शिकायत सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने डीएम के पास करते हुए जांच कराने की मांग उठाई। यह भी आरोप लगाया गया कि भू-माफियाओं के साथ नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मिले हुए है जो दस-दस रुपये के स्टांप के आधार पर उन प्लॉट को अपने यहां रिकार्ड में दर्ज कर रहे है। जिससे नगर पालिका के रिकार्ड के आधार पर वह सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने इस पर जांच बैठाई तो एडीएम प्रतिपाल चौहान, तहसीलदार प्रसून कश्यप, नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा जांच करने के लिए पहुंचे। एडीएम प्रतिपाल चौहान व प्रसून कश्यप ने नगर पालिका कार्यालय में रिकार्ड की जांच की तो नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा के साथ लेखपाल को मौके पर भेजा गया। दोनों ही जगह गड़बड़ी मिली और इसमें काफी लोग फंसते दिख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका से गायब मिली फाइल व रजिस्टर
एडीएम प्रतिपाल चौहान ने जब उन सभी मकानों का रिकार्ड मांगा जो नई बस्ती केतीपुरा में कब्रिस्तान व दलित पट्टे की जमीन पर प्लॉट काटकर नगर पालिका के रजिस्टर में दर्ज कराए गए है। उनकी कोई रजिस्ट्री, नोटिस, प्रस्ताव फाइल कुछ भी नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी नहीं दिखा सके। केवल दस रुपये के स्टांप की फोटो कॉपी के आधार पर नगर पालिका के रजिस्टर में प्लॉट व मकान दर्ज हुए मिले। इसके अलावा काफी फाइलें भी नगर पालिका से गायब मिली। इस पर एडीएम भड़क गए और उनको रिकार्ड देने के लिए एक दिन का समय दिया गया। उसके बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

शिकायत मौके पर सही मिली, डूडा से बने है मकान
तहसीलदार प्रसून कश्यप ने बताया कि नई बस्ती केतीपुरा में दलित के पट्टे की जमीन को दस-दस रुपये के स्टांप पर दूसरों के नाम दिखा दिया गया तो कब्रिस्तान में प्लॉट कटे हुए है। वहां इंटरलॉकिंग भी लगी हुई है और अन्य कार्य भी हुए है। वहां सबसे बड़ा घपला यह भी मिला है कि डूडा से मकान बनवा दिए गए है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिससे कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed